फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: रिकॉर्ड्स से भरे पहले वन-डे में इन 5 खिलाड़ियों का प्रदर्शन कभी नहीं भूल पाएंगे

Mon, 22 Oct 2018 09:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
india vs west indies first odi guwahati five heroes of the match
मैच के हीरो

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेले गए पहले वन-डे में रनों की बारिश हुई। मैच में कुल 553 गेंदे फेंकी गई, जिसमें 648 रन बने और 10 विकेट गिरे। इस मुकाबले में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की आसान जीत हुई। भारत ने 47 गेंदें शेष रहते 8 विकेट के विशाल अंतर से मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच को यादगार बनाने में किन पांच खिलाड़ियों की सबसे अहम भूमिका रही और आखिर क्यों न ये खिलाड़ी कहलाएं हीरो?

india vs west indies first odi guwahati five heroes of the match
किरोन पॉवेल

5) किरोन पॉवेल- कैरीबियाई ओपनर ने मैच में बड़े स्कोर की नींव रखी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने केवल 39 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। यह उनके करियर का 9वां अर्धशतक रहा। पॉवेल ने शमी द्वारा की पारी की पहली गेंद पर कवर ड्राइव लगाकर चौका जड़ा, जो मैच के आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया और तेजतर्रार पारी खेली। वह मैच के हीरोज की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे।

india vs west indies first odi guwahati five heroes of the match
Yuzvendra Chahal

4) युजवेंद्र चहल- टीम इंडिया के लेग स्पिनर को वन-डे स्पेशलिस्ट कहना गलत नहीं होगा। मैच में भले ही रनों की बरसात हुई, लेकिन चहल ने बेहद किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में केवल 41 रन दिए और तीन विकेट झटके। चहल का प्रदर्शन इसलिए यादगार है क्योंकि अन्य भारतीय गेंदबाजों ने 6 से अधिक की इकॉनोमी से रन खर्च किए। वहीं चहल की इकॉनोमी 4.10 की रही। इसके अलावा उन्होंने मार्लोन सैमुअल्स, कैरीबियाई कप्तान जेसन होल्डर और एश्ले नर्स का शिकार किया। चहल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs west indies first odi guwahati five heroes of the match
शिमरोन हेटमायर

3) शिमरोन हेटमायर- युवा बल्लेबाज ने रिकॉर्ड्स बनाने की शुरुआत की। हेटमायर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और केवल 78 गेंदों में 6 चौके व 6 छक्के की मदद से 106 रन बनाए। यह उनके वन-डे करियर का तीसरा जबकि टीम इंडिया के खिलाफ पहला शतक रहा। हेटमायर ने अपनी तूफानी पारी में कई रिकॉर्ड्स उड़ा दिए। हेटमायर हीरोज की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे। आप यहां क्लिक करके उनके द्वारा रिकॉर्ड्स पढ़ सकते हैं। INDvWI: टीम इंडिया के खिलाफ हेटमायर ने जमाया तूफानी शतक, लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार

विज्ञापन
india vs west indies first odi guwahati five heroes of the match
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter

2) रोहित शर्मा- 'हिटमैन' का जबरदस्त फॉर्म पहले वन-डे में भी जारी रहा। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से रोहित ने खेली गई सभी वन-डे सीरीज में शतक जमाए हैं। उन्होंने रविवार को विंडीज गेंदबाजों को अपना शिकार बनाते हुए 117 गेंदों में 15 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 152 मैच विजयी रन बनाए। रोहित शर्मा ने इस दौरान कप्तान कोहली के साथ रिकॉर्ड साझेदारी की। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। 

रोहित के रिकॉर्ड्स पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं: INDvWI: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सुपरहिट रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed