{"_id":"5bcc8087bdec2269385b5c49","slug":"virat-kohli-equals-sachin-tendulkars-record-of-completing-two-thousand-runs-in-most-occasion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: रिकॉर्ड्स के 'शिखर' पर विराट कोहली, ऐसे की सचिन तेंदुलकर की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: रिकॉर्ड्स के 'शिखर' पर विराट कोहली, ऐसे की सचिन तेंदुलकर की बराबरी
Mon, 22 Oct 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वन-डे में रिकॉर्ड्स का अंबार लगा दिया है। विराट ने जैसे ही भारतीय पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जमाकर अपना व्यक्तिगत स्कोर 42 रन पहुंचाया, वैसे ही उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम किए। उन्होंने अपने आर्दश सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड भी बराबरी की।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट लगातार तीन साल (2016, 17, 18) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या अधिक रन बनाने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों में कुल 35 पारियों में यह कारनामा किया है। इससे पहले क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर (1996, 97, 98), पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन (2002, 03, 04) और इंग्लैंड के जो रूट (2015, 16, 17) यह कमाल कर सके हैं।
3 of 5
रिकी पॉन्टिंग
- फोटो : ESPN
विराट कोहली बतौर कप्तान दो बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या इससे अधिक रन बना चुके हैं। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की बराबरी की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार दो हजार या इससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज हैं। पोंटिंग ने तीन बार यह कमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
यही नहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में अलग-अलग सालों में 2,000 या इससे अधिक रन बनाने के मामले में भी विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने पांच-पांच साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या इससे अधिक रन बनाए हैं। यह रिकॉर्ड पूर्व महान श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 6 अलग-अलग साल में यह कमाल किया है।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वकालिक सर्वाधिक वन-डे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है। कोहली को सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 186 रन की दरकार है और उनके पास विंडीज टीम के खिलाफ पांच वन-डे में इसे तोड़ने से बेहतर मौका और कोई नहीं होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।