फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsSL: कोटला में जब 'मछली' की तरह तड़पने लगी श्रीलंकाई टीम, तो कइयों ने छोड़ा मैदान

Mon, 04 Dec 2017 09:12 AM IST
विकास कुमार, अमर उजाला
विकास कुमार, अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka third test stop several time due to smog
श्रीलंका टीम - फोटो : twitter
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया फ्रंट सीट पर है और श्रीलंका की टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा है। 


वहीं इस मैच के दूसरे दिन मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे कभी किसी मैच के दौरान नहीं देखा गया था। दरअसल मैच में कई लंकाई खिलाड़ी मास्क पहने हुए नजर आए। कमेंटेटरों के मुताबिक लंकाई खिलाड़ियों को मैच के दौरान सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आइए देखते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी ने की मास्क पहनकर फिल्डिंग...
india vs sri lanka third test stop several time due to smog
दिनेश चांडीमल - फोटो : twitter
लंच तक मैच में किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। लेकिन लंच के बाद जैसे ही लंकाई टीम वापस मैदान पर फिल्डिंग करने लौटी तो उसके कई खिलाड़ियों के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था।
india vs sri lanka third test stop several time due to smog
एंजलो मैथ्यूज - फोटो : File
श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने अंपायर से इस बात की शिकायत की कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। इनकी इस शिकायत की वजह से मैच करीब 15 मिनट तक बाधित रहा। लेकिन इसके बाद मैच फिर से शुरू करने की घोषणा कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs sri lanka third test stop several time due to smog
लकमल - फोटो : File
सांस न लेने पाने की शिकायत कर तेज गेंदबाज लकमल और गमागे दोनों को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। इसकी वजह से एक समय श्रीलंका ने 10 खिलाड़ियों की मौजूदगी में ही फिल्डिंग की। 
विज्ञापन
india vs sri lanka third test stop several time due to smog
श्रीलंका टीम - फोटो : File
श्रीलंकाई टीम के बार-बार सांस लेने की शिकायत करने पर कप्तान कोहली अपनी एकाग्रता खो बैठे और 243 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने 536/7 पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed