आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में नंबर-9 पर काबिज श्रीलंका ने मंगलवार को निदाहास ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 9 गेंदें शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका के कुसल परेरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तूफानी 66 रन की पारी खेली।
टीम इंडिया-श्रीलंका के बीच मैच में लगा रिकॉर्ड्स का अंबार, यह खिलाड़ी हुआ हिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
# विजय शंकर टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले टीम इंडिया के 74वें खिलाड़ी बने।
# शिखर धवन ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। धवन ने मंगलवार को 90 रन बनाए जबकि इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन था। इसके अलावा शिखर धवन श्रीलंकाई जमीन पर टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। धवन ने पहली बार टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में 6 छक्के जड़े। इससे पहले उनका रिकॉर्ड दो छक्कों का था।
# टीम इंडिया ने 2004 में एमएस धोनी के डेब्यू के बाद श्रीलंका में उनके बिना पहला सीमित ओवर मैच खेला।
# टीम इंडिया की श्रीलंका में अगस्त 2015 के बाद पहली हार हुई।
# रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड पांचवीं बार बिना खाता खोले आउट हुए। यह भारतीय रिकॉर्ड है।
# पिछले 5 सालों में रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड 12 बार 0 पर आउट हुए हैं।
# लगातार सात टी20 में हार के बाद भारत के खिलाफ श्रीलंका की पहली जीत।
# कप्तान के तौर पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा की पहली हार।
# कुसल परेरा ने 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया और यह श्रीलंका की तरफ से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है। रिकॉर्ड महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (21 गेंद) के नाम है।