{"_id":"59a1bb674f1c1bf51e8b47d4","slug":"india-vs-sri-lanka-3rd-odi-at-pallekale-india-s-probable-playing-xi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 26 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : hindustan times
टीम इंडिया रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। इससे पहले टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वनडे टीम में प्रयोग जारी रहेंगे और प्रशंसकों को सरप्राइज देखने को मिलेंगे ऐसे में दूसरे वनडे में लड़खड़ाने के बाद विराट टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं। क्योंकि सिर्फ दिन बदला है मैदान नहीं। ऐसे में टीम इंडिया इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ पल्लेकल में सीरीज सील करने उतरेगी।
Trending Videos
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
रोहित-शिखर
- फोटो : hindustan times
शिखर धवन और रोहित शर्मा
शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन एक बार पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा के साथ उतरेंगे। शिखर ने पहले वनडे में शतक जड़ा वहीं दूसरे वनडे में 49 रन की पारी खेली। ऐसे में कप्तान कोहली को उनसे एक बार फिर टीम को बेहतरीन शुरुआत देने की आस है। वहीं रोहित शर्मा ने भी श्रीलंका की धरती पर अपने रनों के सूखे को पिछले मैच में 54 रन की पारी खेलकर खत्म कर दिया है। ऐसे में उनके बल्ले की चमक एक बार फिर इसी मैदान पर दिख सकती है।
शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन एक बार पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा के साथ उतरेंगे। शिखर ने पहले वनडे में शतक जड़ा वहीं दूसरे वनडे में 49 रन की पारी खेली। ऐसे में कप्तान कोहली को उनसे एक बार फिर टीम को बेहतरीन शुरुआत देने की आस है। वहीं रोहित शर्मा ने भी श्रीलंका की धरती पर अपने रनों के सूखे को पिछले मैच में 54 रन की पारी खेलकर खत्म कर दिया है। ऐसे में उनके बल्ले की चमक एक बार फिर इसी मैदान पर दिख सकती है।
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
विराट कोहली
- फोटो : SELF
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने पहले वनडे में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। इसके बाद पल्लेकल में 2 गेंद में 4 रन बनाकर वह धनंजय की फिरकी में फंसकर पवेलियन लौट गए। पल्लेकल में ही खेले जाने वाले मैच में विराट के निशाने पर धनंजय होंगे। जिनकी न केवल विराट ने तारीफ की थी लेकिन साथ ही कहा था कि अगले मैचों में उन्हें हलके में नहीं लिया जाएगा। ऐसे में विराट टीम की कमान संभालते हुए धनंजय को निशाना बनाएंगे।

केएल राहुल
- फोटो : getty
केएल राहुल
केएल राहुल को पल्लेकल में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में विराट ने बल्लेबाजी के लिए तीसरे नंबर पर भेजा लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा और वो धनंजय की गुगली के फेर में फंसकर पवेलियन वापस लौट गए। पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला ऐसे में उन्हें एक बार फिर मध्यक्रम में खेलने का मौका मिलेगा। टेस्ट सीरीज में उन्होंने इसी मैदान पर शतक जड़ा था ऐसे में वो इस प्रदर्शन को एक बार फिर दोहराना चाहेंगे।

केदार जाधव
- फोटो : ESPN
केदार जाधव
केदार जाधव की भूमिका टीम इंडिया में फिनिशर की रही है लेकिन विराट ने उन्हें भी पिछले वनडे में खुद से पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था लेकिन वो असफल रहे। जाधव को निचले क्रम में बल्लेबाजी करने में मजा आता है। कोहली उनका उपयोग गेंदबाजी में भी कर रहे हैं। पार्टनरशिप ब्रेकर के रूप में वो कोहली के लिए उपयोगी रहे हैं ऐसे में पल्लेकल में विराट उन्हें एक मौका और देंगे। अगर वो इस मौके का फायदा नहीं उठाते हैं तो अगले मैच में मनीष पांडे उनकी जगह ले सकते हैं।