इसमें कोई संदेह नहीं कि विराट कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है तब से उनका प्रदर्शन और भी निखरा है। वर्ष 2016 विराट के लिए शानदार रहा और उन्होंने खेल के हर प्रारूप में महान बल्लेबाज ब्रैड ब्रैडमैन जैसी बल्लेबाजी की।
गुरमीत राम रहीम का दावा, उनकी वजह से रन बना रहे हैं विराट कोहली
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले विराट विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार सीरीज में चार दोहरे शतक जमाए। उन्होंने इस मामले में महान डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ा।
गुरमीत राम रहीम का दावा, उनकी वजह से रन बना रहे हैं विराट कोहली
3 of 7
गुरमीत राम रहीम सिंह
- फोटो : ESPN
विराट कोहली की ‘पारस फॉर्म’ के बीच डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख धार्मिक गुरु गुरमीत राम रहीम सिंह का कहना है कि विराट कोहली की सुधरी हुई बल्लेबाजी का श्रेय उन्हें ही जाता है। उनके अनुसार कोहली को रन बनाने का उन्होंने ही सुझाया था।
गुरमीत राम रहीम का दावा, उनकी वजह से रन बना रहे हैं विराट कोहली
बॉलीवुड गॉसिप ब्लॉग स्पॉटबॉय के हवाले से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने कहा, “विराट कोहली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे थे। मैंने उन्हें कड़ी मेहनत और लगातार सीखने की सलाह दी।” इसके अलावा उन्होंने अन्य क्रिकेटरों की मदद करने का भी दावा किया।
गुरमीत राम रहीम का दावा, उनकी वजह से रन बना रहे हैं विराट कोहली
गुरमीत राम रहीम सिंह ने आगे कहा, “विराट कोहली और शिखर धवन दोनों मेरे पास आए थे और अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए मेरी मदद मांगी थी। शिखर बोला कि मैं कही बुढा न हो जाऊं, कृपया मजबूती हासिल करने के लिए मेरी मदद कीजिए।”