न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया साल 2020 का पहला टेस्ट मुकाबला खेलने उतरी है। दो मैच की यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। श्रृंखला के पहले मुकाबले में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस के समय ही अपनी प्लेइंग XI का एलान किया। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ पहले टेस्ट में उतरी है टीम इंडिया।
NZ vs IND: पंत को मिला मौका, जडेजा बाहर, इन 11 खिलाड़ियों के साथ पहले टेस्ट में उतरा भारत
ओपनिंग
भारतीय टीम की ओपनिंग की कमान मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ संभालेंगे। रोहित शर्मा चोटिल होकर बाहर हैं। शॉ दो टेस्ट मैच में एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। पृथ्वी मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। मयंक ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। अग्रवाल ने नौ मैच में तीन शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 872 रन बनाए हैं। दोनों से टीम को काफी उम्मीदें हैं।
मध्यक्रम
मध्यक्रम की कमान चेतेश्वर पुजारा के साथ विराट कोहली संभालेंग। नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करने आएंगे। चौथे क्रम पर खुद कप्तान विराट कोहली पारी को संभालेंगे। पांचवें नंबर पर आकर टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पारी को मजबूती देंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज रहे हनुमा विहारी से टीम को निचले क्रम में मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी।
विकेटकीपर
इस मैच में विकेटकीपिंग की कमान ऋषभ पंत संभालेंगे। पंत ने अभ्यास मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के तौर पर हनुमा विहारी को मौका मिला है। वो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं। जडेजा आज बाहर हैं।