फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Fri, 21 Feb 2020 06:39 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 21 Feb 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri is today, devotees prayed to Lord Shiva
महाशिवरात्रि - फोटो : एएनआई

देवों के देव महादेव का पावन पर्व महाशिवरात्रि आज है। पूरे देश में भगवान शिव के मंदिरों को सजाने-संवारने का कार्य पूरा हो चुका है। रात से ही मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला नजर आने लगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी बड़े मंदिरों में व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। पूजा अर्चना करने का सिलसिला आधी रात तक जारी रहेगा। 



ओम नम: शिवाय..., हर-हर महादेव..., बोल बम..जैसे उद्घोषों के साथ आज क्षेत्र के शिवालय गूंज उठेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर जगह-जगह सुबह से लेकर शाम तक भोले बाबा की आराधना की जाएगी। कहीं रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक को श्रद्धालु उमड़ेंगे तो कहीं पर महामृत्युंजय और शिव मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। कई शिवालयों में बाबा को 1008 दीपों का दीपदानन होगा तो कहीं पर ऊं नम: शिवाय: के पाठ का महाजाप किया जाएगा।
 

Mahashivratri is today, devotees prayed to Lord Shiva
थानेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : एएनआई

महाशिवरात्रि के मौके पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में संत हिरदाराम नगर में भगवान शिव के एक मंदिर का नाम थानेश्वर महादेव मंदिर कर दिया गया है। 
 


 

Mahashivratri is today, devotees prayed to Lord Shiva
कर्नाटक में सजाया गया 25 फीट ऊंचा शिवलिंग - फोटो : एएनआई

महाशिवरात्रि के अवसर पर कर्नाटक के कलबुरगी में ब्रह्म कुमारी में 25 फीट ऊंचे शिवलिंग को करीब 300 किलो पिजन पी से सजाया गया है। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri is today, devotees prayed to Lord Shiva
महाराष्ट्र के बाबुलनाथ मंदिर में पूजा करते भक्त - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र में बाबुलनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बढ़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। हर-हर महादेव और जय-जय शिव शंकर के जयकारे लगाते भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित किए और दूध व जल से अभिषेक किया।



 

विज्ञापन
Mahashivratri is today, devotees prayed to Lord Shiva
चांदनी चौक में श्री गौरी शंकर मंदिर - फोटो : एएनआई

देश की राजधानी दिल्ली में भी भोलेबाबा के भक्तों के बीच महाशिवरात्रि का खूब उत्साह दिख रहा है। चांदनी चौक में श्री गौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही पूजा करने के लिए भक्त मंदिर में जुटने लगे। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed