फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvNZ: ये 5 हीरो ले उड़े भारत-न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल सीरीज की चमक

Wed, 08 Nov 2017 01:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 08 Nov 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
india vs new zealand t20i series 5 heroes of the series
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का अंत बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में वर्षाबाधित तीसरे व अंतिम टी20 मैच में कीवी टीम को 6 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मेजबान टीम ने दिल्ली में पहला मैच 53 रन से जीता जबकि केन विलियमसन के नेतृत्व वाली कीवी टीम ने दूसरा मैच 40 रन से जीतकर हिसाब बराबर किया था। बहरहाल, इस रोमांचक सीरीज में पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने फैंस का दिल जीत लिया। चलिए गौर करते हैं कि वो कौनसे 5 खिलाड़ी है, जो अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से फैंस के दिलों में बस गए:

ट्रेंट बोल्ट

india vs new zealand t20i series 5 heroes of the series
ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने दम पर दूसरे मैच में टीम को जीत दिलाई थी। तब बोल्ट ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। 26 वर्षीय बोल्ट ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कुल 6 विकेट चटकाए। वो इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे।

युजवेंद्र चहल

india vs new zealand t20i series 5 heroes of the series
Yuzvendra Chahal

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल किसी भी परिस्थिति में विरोधी टीम के बल्लेबाज को परेशान करने में माहिर बन चुके हैं। चहल की गेंदों पर प्रहार करना बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं रहा है। 27 वर्षीय लेग स्पिनर ने इस सीरीज में कुल तीन विकेट लिए। उनकी खासियत ये रही कि उन्होंने अहम मौकों पर टीम इंडिया को विकेट निकालकर दिए और कसी हुई लाइन पर गेंदबाजी की। ये कहना गलत नहीं होगा कि चहल टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर बनने की राह पर अग्रसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलिन मुनरो

india vs new zealand t20i series 5 heroes of the series
कॉलिन मुनरो - फोटो : bcci

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से क्रिकेट पंडितों को काफी प्रभावित किया। मुनरो ने दूसरे मैच में नाबाद शतक जड़ा और शानदार गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी लिया। 30 वर्षीय मुनरो ने फील्डिंग भी जानदार की। उन्हें दूसरे मुकाबले में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन जो शतक उन्होंने लगाया वो काबिल-ए-तारीफ था। मुनरो टी20 क्रिकेट इतिहास में एक साल में दो शतक लगाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बने। कीवी ओपनर ने सीरीज में कुल 123 रन बनाए और एक विकेट लिया।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

india vs new zealand t20i series 5 heroes of the series
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है। टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में जब-जब फंसी, तब-तब जसप्रीत बुमराह संकटमोचक बने हैं। 24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने सीरीज में तीन विकेट लिए, लेकिन निर्णायक मैच में उन्होंने केवल 9 रन देकर दो विकेट लिए। इस खास प्रदर्शन के लिए बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यही नहीं, तीनों मैचों में किफायती प्रदर्शन करने के लिए बुमराह को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed