फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांड्या ब्रदर्स पर जमकर भड़के मांजरेकर, फोड़ा फाइनल में हार का ठीकरा

Mon, 11 Feb 2019 09:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 11 Feb 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand: Sanjay Manjrekar says pandya brothers are only two overs bowlers
कृणाल और हार्दिक पांड्या

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने रविवार को खेले गए तीसरे व आखिरी टी-20 में भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। हैमिल्टन में खेले गए आखिरी मैच में कीवी बल्लेबाजों ने पांड्या ब्रदर्स की जमकर धुनाई की। दोनों भाईयों ने आठ ओवरों में कुल मिलाकर 98 रन लुटाए। 


 

india vs new zealand: Sanjay Manjrekar says pandya brothers are only two overs bowlers
KRUNAL HARDIK

पांड्या ब्रदर्स की इस खराब गेंदबाजी पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर भड़क उठे। मांजरेकर ने उन्हें महज दो ओवरों का गेंदबाज करार दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर आज नहीं, तो जल्द ही यह एहसास होगा कि पांड्या ब्रदर्स महज 2 ओवर के गेंदबाज हैं। और हां, वे केवल एक अच्छे दिन ही इंटरनेशनल टी-20 में 4 ओवर कर सकते हैं।
 

india vs new zealand: Sanjay Manjrekar says pandya brothers are only two overs bowlers
krunal pandya

बता दें कि बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में खूब रन लुटाए। पिछले मैच में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे पांड्या ने इस मैच में चार ओवर में 54 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। लेकिन आखिरी ओवर टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। पांड्या 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs new zealand: Sanjay Manjrekar says pandya brothers are only two overs bowlers
hardik pandya

वहीं, छोटे भाई हार्दिक पांड्या चार ओवर में 44 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके। हालांकि, उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। 

विज्ञापन
india vs new zealand: Sanjay Manjrekar says pandya brothers are only two overs bowlers
team india

बता दें कि तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में दोनों भाई काफी महंगे साबित हुए। हार्दिक ने 3 मैचों में 12 ओवर की गेंदबाजी में 131 रन खर्च किए और 3 विकेट हासिल किए जबकि क्रुणाल पांड्या ने 12 ओवर में 119 रन खर्च किए और 4 विकेट चटकाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed