फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: इन चार खिलाड़ियों में उलझा भारत, माथापच्ची से कम नहीं प्लेइंग XI चुनना

Wed, 03 Mar 2021 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
India vs England 4th Test Predicted Playing 11 news in hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला चार मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह निजी कारणों के चलते चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में भारतीय टीम को आखिरी टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना होगा। आइए हम आपको बताते हैं कि चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है?

India vs England 4th Test Predicted Playing 11 news in hindi
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @BCCI

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 161 रन की शानदार पारी खेली थी और लय में लौटे थे। उन्होंने दूसरी पारी में भी 26 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे टेस्ट में उनका बल्ला कछ खास नहीं चला। पहली पारी में 66 रन बनाने वाले रोहित ने दूसरी पारी में नाबाद 25 रनबनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। चौथे व आखिरी टेस्ट में उनसे एक मजबूत शुरुआत के साथ एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

India vs England 4th Test Predicted Playing 11 news in hindi
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर

शुभमन गिल

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। मगर वह दूसरे व तीसरे टेस्ट में वे फ्लॉप रहे थे। बावजूद इसके टीम को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी। बता दें गिल ने तीसरे टेस्ट की पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 11 और 15* रन बनाए थे। रोहित और गिल की सलामी जोड़ी से टीम को एक बड़ी पारी और मजबूत साझेदारी की उम्मीद रहेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England 4th Test Predicted Playing 11 news in hindi
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File

चेतेश्वर पुजारा

टीम के भरोसेमंद और अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पिछली बार मोटेरा (अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में दोहरा शतक लगाया था। 2012 की सीरीज के पहले मैच में ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैराथन पारी खेली थी और टीम के लिए मैच विजेता रहे थे। ऐसे में एक बार फिर से पुजारा अपने उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। हालांकि, तीसरे टेस्ट की पहली पारी में वह शून्य पर आउट हो गए थे।

 

विज्ञापन
India vs England 4th Test Predicted Playing 11 news in hindi
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस वक्त लय में नहीं हैं। तीसरे टेस्ट में वह केवल 27 रन बनाकर आउट हो गए थे। यही नहीं विराट पिछले एक साल से शतक के लिए तरस रहे हैं और यहां वे इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे। हालांकि, पिछला टेस्ट जीतकर उन्होंने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के घर में सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed