टीम इंडिया ने तीसरे व आखिरी टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 30 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में 144 रन बना सकी और मैच हार गई। जीत हार के साथ इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। आइए एक नजर डालते उन रिकॉर्ड्स परः
2 of 6
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच में भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार पारी खेली। अय्यर ने 33 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 62 रन पारी खेलते हुए टी-20 अंतरराश्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक बनाया।
3 of 6
दीपक चाहर
- फोटो : ट्विटर
भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। चाहर ने हैट्रिक के साथ छह विकेट चटकाए। उन्होंने केवल 3.2 ओवर में सात रन देकर छह विकेट चटकाए। इसके साथ ही चाहर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
4 of 6
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज चहल ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 में एक विकेट हासिल कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वो तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। इस मामले में आर अश्विन 52 विकेट के साथ पहले स्थान पर, जबकि 51 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में50 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं।
5 of 6
शिवम दुबे
- फोटो : ट्विटर
इस सीरीज से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शिवम दूबे तीसरे मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। दूबे ने विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को आउट कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।