{"_id":"5dc843b08ebc3e5b56684b9b","slug":"ind-vs-ban-yuzvendra-chahal-becomes-fastest-indian-to-take-50-t20-wickets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvBAN: युजवेंद्र चहल ने पूरे किए 50 टी-20 विकेट, अश्विन और बुमराह से निकले आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvBAN: युजवेंद्र चहल ने पूरे किए 50 टी-20 विकेट, अश्विन और बुमराह से निकले आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 11 Nov 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में एक विकेट लेते ही वे भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 50 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
2 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ट्विटर
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में चहल ने बांग्लादेशी कप्तान महमुदुल्लाह का शिकार करते ही यह खास उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ वे टी-20 में भारत की तरफ से सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। इतना ही नहीं चहल टी-20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले विश्व के पांचवें गेंदबाज बन चुके हैं।
3 of 5
Yuzvendra Chahal
चहल ने अपने 34वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की, वहीं भारत की तरफ से बुमराह ने 41 मैचों और अश्विन ने 42 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि सबसे तेज 50 विकेट झटकने का रिकॉर्ड श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम हैं, इन्होने 26 मैचों में ही ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रविचंद्रन अश्विन
भारत की तरफ से सबसे अधिक टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है। अश्विन ने अब तक 46 मैचों में 52 विकेट चटकाए हैं। अश्विन के अलावा बुमराह ने 42 मैचों में 51 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 क्रिकेट में फिलहाल सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज है। मलिंगा ने 79 मैचों में कुल 106 विकेट चटकाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।