फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Final: फाइनल से पहले रोहित-कमिंस ने ट्रॉफी के साथ खिंचवाई तस्वीर, जानें उस ऐतिहासिक जगह के बारे में

Sat, 18 Nov 2023 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Nov 2023 04:05 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने जहां विश्व कप का खिताब पांच बार जीता है, वहीं टीम इंडिया ने दो बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना होगा।

विज्ञापन
India vs Australia World Cup 2023 Final Photo Session Captains Rohit Sharma, Pat Cummins The Adalaj Stepwell
ट्रॉफी के साथ दोनों कप्तान - फोटो : ICC
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने फोटो सेशन करवाया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अहमदाबाद के एक एतिहासिक धरोहर में ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं।
India vs Australia World Cup 2023 Final Photo Session Captains Rohit Sharma, Pat Cummins The Adalaj Stepwell
रोहित और कमिंस ट्रॉफी के साथ - फोटो : ICC
रविवार को यह तय हो जाएगा कि यह ट्रॉफी किसके पास जाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने जहां विश्व कप का खिताब पांच बार जीता है, वहीं टीम इंडिया ने दो बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना होगा। 2003 में पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था।
India vs Australia World Cup 2023 Final Photo Session Captains Rohit Sharma, Pat Cummins The Adalaj Stepwell
रोहित - फोटो : ICC
रोहित और कमिंस ने अहमदाबाद के अडालज स्टेपवेल या अडालज की बावड़ी या अडालज वाव में फोटो शूट करवाया। यह अहमदाबाद के उक्रार में स्थित है। इसका निर्माण रानी रुदादेवी ने अपने पति कि याद में करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia World Cup 2023 Final Photo Session Captains Rohit Sharma, Pat Cummins The Adalaj Stepwell
रोहित और कमिंस - फोटो : ICC
वह वाघेला साम्राज्य के प्रमुख वीरसिंह की पत्नी थीं। उस समय यह इलाका दांडई देश के नाम से जाना जाता था। उनके साम्राज्य में हमेशा से ही पानी की किल्लत झेलनी पड़ती थी। उन्हें बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था।
विज्ञापन
India vs Australia World Cup 2023 Final Photo Session Captains Rohit Sharma, Pat Cummins The Adalaj Stepwell
रोहित और कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
अडालज की बावड़ी गुजरात के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक है। इसके साथ ही यह भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित है। बावड़ी अष्टभुजाकार है जिसका निर्माण भवन के रूप में किया गया है। यह हिन्दू-इस्लामिक कला शिल्प का अद्भुत उदाहरण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed