फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: भारत के विश्व विजेता बनने का सपना तोड़ सकते हैं ये पांच खिलाड़ी, पूरे टूर्नामेंट में किया है कमाल

Sat, 18 Nov 2023 12:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 12:47 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया को कई मुकाबले किसी एक खिलाड़ी ने अपने दम पर जिताए हैं। वहीं, टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी फाइनल में भी शानदार खेल दिखाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला सकते हैं और भारत के विश्व कप जीतने का सपना तोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
David Warner, Mitchell Marsh, Adam zampa Australian Cricketer can break india dream of winning ODI WC 2023
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ है। दोनों टीमें विश्व चैंपियन बनने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। टीम इंडिया शानदार लय में है और इस टूर्नामेंट में अपने सभी 10 मैच जीतने में सफल रही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत के बाद दमदार वापसी की और अब फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। दोनों टीमों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर यह रहा है कि भारतीय टीम एकतरफा अंदाज में अपने अधिकतर मुकाबले जीती है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को कई मुकाबलों में संघर्ष करने के बाद जीत मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ भी यह टीम मैक्सवेल की ऐतिहासिक पारी के दम पर जीती थी। 


ऑस्ट्रेलिया को कई मुकाबले किसी एक खिलाड़ी ने अपने दम पर जिताए हैं। वहीं, टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी फाइनल में भी शानदार खेल दिखाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला सकते हैं और भारत के विश्व कप जीतने का सपना तोड़ सकते हैं। यहां हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे टीम इंडिया को सावधान रहना होगा।

डेविड वॉर्नर को जल्दी आउट करना जरूरी

David Warner, Mitchell Marsh, Adam zampa Australian Cricketer can break india dream of winning ODI WC 2023
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाने का जिम्मा सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के कंधों पर होगा। वह अनुभवी बल्लेबाज हैं और हालात के अनुरूप खेलने का दमखम रखते हैं। उनकी टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी रही थी। वह इस विश्वकप में दो शतक और दो अर्धशतक चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बंगलूरू में लीग मैच में 163 रन की दमदार पारी खेली थी। फिर इसके अगले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में 104 रन बनाए थे। हालांकि वह पिछली 5 पारियों से शतक नहीं जड़ पाए हैं।

मैच: 10, रन: 528, सर्वश्रेष्ठ: 163

मिचेल मार्श से रहना होगा सतर्क

David Warner, Mitchell Marsh, Adam zampa Australian Cricketer can break india dream of winning ODI WC 2023
मिचेल मार्श - फोटो : सोशल मीडिया
यह दाएं हाथ का आक्रामक बल्लेबाज अपनी लय में होता है तो उसे रोकना आसान नहीं होता। वह एक बार टिक जाते हैं तो फिर लंबी और आक्रामक पारी खेलते हैं। भारतीय टीम को उनसे सतर्क रहना होगा और साथ ही गेंदबाजों को सटीक रणनीति के साथ उन्हें जल्दी पवेलियन भेजना होगा। वह दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने इस विश्वकप में अपना पहला शतक बंगलूरू में पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था। उन्होंने 121 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ 177 रन की नाबाद पारी खेली थी। वह दो बार बिना खाता खोले आउट हुए थे। वह तेज गेंदबाजी में भी हाथ आजमाते हैं। उन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ दो-दो विकेट भी लिए थे।

मैच: 10, रन: 457, सर्वधिक: 177*, विकेट: 04
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लेन मैक्सवेल को फंसा सकते हैं स्पिनर

David Warner, Mitchell Marsh, Adam zampa Australian Cricketer can break india dream of winning ODI WC 2023
स्विच हिट लगाते ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
यह स्पिन ऑलराउंडर टीम को बल्ले और गेंदबाजी से योगदान देता है। हालांकि, भारतीय स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा उन्हें अपनी फिरकी में फंसा सकते हैं। वह इस बार विश्वकप में एक नाबाद दोहरा शतक, एक शतक, एक अर्धशतक बना चुके हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में जगह दिलाई। उन्हें उस मैच में हैमस्टि्रंग थी और इसके बावजूद वह गेंदबाजों पर प्रहार करते रहे। इसके अलावा उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 106 रन की पारी खेली थी। हालांकि भारत की मजबूत गेंदबाजी के आगे उनकी भी परीक्षा होगी।

मैच: 08, रन: 398, सर्वाधिक: 201*, विकेट: 06
विज्ञापन

जोश हेजलवुड पर करना होगा प्रहार

David Warner, Mitchell Marsh, Adam zampa Australian Cricketer can break india dream of winning ODI WC 2023
जोश हेजलवुड - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अभी तक टूर्नामेंट के शुरुआती पावरप्ले में विपक्षी टीम के गेंदबाजों की लय बिगाड़ी है। इस बार फाइनल में भी वह अपने आक्रामक अंदाज को जारी रखना पसंद करेंगे। ऐसे में वह अगर हेजलवुड पर प्रहार करते हैं तो उनकी लय बिगड़ जाएगी और इसका फायदा अन्य बल्लेबाजों को मिलेगा। उन्होंने इस विश्वकप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (3/38) भारत के खिलाफ ही किया था। इसके अलावा वह चार बार दो-दो विकेट ले चुके हैं।

मैच: 10, विकेट: 14, सर्वश्रेष्ठ: 3/38
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed