फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो हम भी शांत नहीं बैठेंगे, डंके की चोट पर कंगारुओं को 'विराट' संदेश

Tue, 20 Nov 2018 03:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
india vs australia: virat kohli says For me aggression is the passion to win games for the team 
virat kohli

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। पहला मैच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच मैच से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी बाते कही है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः


 

india vs australia: virat kohli says For me aggression is the passion to win games for the team 
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ आक्रामक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है। उनके इस अंदाज के कई दीवाने हैं तो कभी कभार उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। खैर वह इसकी परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि वह अपनी आक्रामकता बरकरार रखेंगे। विराट ने इस आक्रामकता को जीत का जुनून करार दिया है। 

india vs australia: virat kohli says For me aggression is the passion to win games for the team 
virat kohli pc

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आक्रामकता के बारे में सवाल पूछे जाने पर कोहली ने कहा, 'हर किसी के लिए आक्रामकता के अलग मायने और परिभाषा है। मेरे लिए आक्रामकता का मतलब जीत का जुनून है। मैं हर हाल में जीत हासिल करना चाहता हूं। एक आक्रामकता का मतलब यह भी हो सकता है कि आप किसी स्थिति को लेकर कितने जुनूनी हैं और अपनी टीम के लिए 110 प्रतिशत देना मेरा जुनून है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia: virat kohli says For me aggression is the passion to win games for the team 
virat kohli angry

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने हाल ही में कोहली की आक्रामकता पर सवाल उठाए थे। भारतीय कप्तान ने कहा, 'वैसे आक्रामकता मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाफ स्थिति पर निर्भर करती है। अगर वह आक्रामकता दिखाएगी, तो हम भी इसका जवाब उसी प्रकार देंगे।'

विज्ञापन
india vs australia: virat kohli says For me aggression is the passion to win games for the team 
विराट कोहली

आगे विराट ने कहा, 'हम वह टीम नहीं हैं, जो खुद से कुछ शुरू करती हो। हमने अपने सम्मान की एक रेखा तय की है। अगर कोई उसे लांघने की कोशिश करेगा, तो हम उसके खिलाफ खड़े होंगे। हम उसका काउंटर करेंगे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed