फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगारुओं के खिलाफ वो 7 मौके जिसने भारत के लिए बनाया रास्ता

Mon, 28 Mar 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia: 7 moments in this match
मोहाली में खेला गया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का मुकाबला नॉकआउट जैसा था और यह मुकाबला भी उसी अंदाज में खत्म भी हुआ। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को यह मैच हर हाल में जीतना था, लेकिन विराट कोहली की एक करिश्माई पारी ने कंगारुओं की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। भारत ने फिर से वर्ल्ड कप के अंतिम-चार में अपनी जगह बना लिया है। जानते हैं कि उतार-चढ़ाव से भरे इस मुकाबले की वो 7 पल कौन से थे जिसने टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया।

मुकाबले के वो 7 मौके जिसने टीम इंडिया के लिए बनाया रास्ता

India vs Australia: 7 moments in this match
पहला, टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसे उसके उस्मान ख्वाजा और ऐरोन फिंच की सलामी जोड़ी ने पहली ही गेंद पर चौके से पारी की शुरुआत की। और फिर दोनों ने शुरुआती 26 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी कर डाली थी और यह जोड़ी स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे ले जा रही थी कि पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर आशीष नेहरा ने ख्वाजा को विकेट के पीछ कैच आउट करा दिया। 

मुकाबले के वो 7 मौके जिसने टीम इंडिया के लिए बनाया रास्ता

India vs Australia: 7 moments in this match
दूसरा, शुरुआत में गेंदबाजों के खर्चीले साबित होने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और 5 से लेकर 14 ओवर तक सिर्फ 51 रन ही दिए। यह आंकड़ा तब रहा जब भारत ने शुरुआती 4 ओवर में 53 रन लुटा दिए थे। इसके बाद अंतिम 6 ओवरों (15-20 ओवर) में भी लगाम लगाते हुए सिर्फ 56 रन ही खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबले के वो 7 मौके जिसने टीम इंडिया के लिए बनाया रास्ता

India vs Australia: 7 moments in this match
आशीष नेहरा
ऑस्ट्रेलिया को जिस तरह से आतिशी शुरुआत मिली थी उससे एक समय यह लग रहा था कि कंगारू टीम 200 के करीब आसानी से पहुंच जाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पारी के मध्य में वापसी की और भारत के खिलाफ हमेशा बढ़िया बल्लेबाजी करने वाले डेविड वार्नर (6) को अश्विन ने सस्ते में आउट करा दिया। उन्होंने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक लपलपाती गेंद फेंकी जिसके लालच में वार्नर क्रीज से काफी आगे निकल आए और फिर धोनी ने उन्हें आसानी से स्टंप आउट करा दिया। यह विकेट भारत के लिए बड़ी सफलता लेकर आया।
विज्ञापन

मुकाबले के वो 7 मौके जिसने टीम इंडिया के लिए बनाया रास्ता

India vs Australia: 7 moments in this match
- फोटो : pti
ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी डेविड वार्नर के झटके से उबरी भी नहीं थी कि कप्तान स्टीवन स्मिथ को युवराज सिंह ने अपनी पहली ही गेंद पर धोनी के हाथों कैच आउट करा दिया। स्मिथ इस मैच में सिर्फ 2 रन ही बना पाए। उनका सस्ते में जाना भारत के लिए फायदेमंद साबित हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed