भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। कोहली तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मैचों में एक भी रन नहीं बना पाए। 2027 वनडे विश्व कप खेलने का लक्ष्य रखने वाले कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मैचों में खाता खोले बिना आउट हुए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में दूसरा मैच खेला जा रहा है और पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को शुरुआती झटके लगे हैं।
2 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने इस मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम प्रबंधन का यह फैसला उम्मीद के अनुरूप ही है क्योंकि यह तय माना जा रहा था कि टीम प्लेइंग-11 में कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए। जेवियर बार्टलेट ने अपने दूसरे ही ओवर में भारत को दोहरा झटका दिया। उन्होंने पहले कप्तान शुभमन गिल को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया और फिर कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।
वापसी पर प्रभावित नहीं कर सके कोहली
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से 223 दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। पर्थ वनडे में खेलने से पहले कोहली भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलने उतरे थे, लेकिन उनकी वापसी अब तक प्रभावित नहीं कर सकी है। कोहली पर्थ में भी खाता नहीं खोल सके थे और अब एडिलेड में भी वह शून्य पर आउट हुए। यह पहली बार है जब कोहली अपने वनडे करियर में लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
एडिलेड में खामोश रहा बल्ला
कोहली का बल्ला एडिलेड में जमकर चलता है, लेकिन इस बार यहां भी वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। कोहली एडिलेड में मेहमान बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने एडिलेड में 975 रन बनाए हैं और उनके पास इस मैदान पर 1000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने का मौका था। कोहली ने मैच से पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया था, लेकिन मैच में वह फिर विफल ही रहे।
5 of 5
रोहित और कोहली
- फोटो : BCCI
रोहित के साथ वनडे में 100वीं बार साथ की बल्लेबाजी
रोहित और कोहली की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में साथ बल्लेबाजी करने के साथ ही बड़ी उपलब्धि हासिल की। दोनों बल्लेबाज वनडे में 100वीं बार साथ बल्लेबाजी करने उतरे। इन दोनों ने वनडे में 100 पारियों में साझेदारी की है और कुल 5315 रन बनाए हैं। इस दौरान दोनों के बीच 18 बार शतकीय और 17 बार 50+ रनों की साझेदारी हुई है। हालांकि, एडिलेड में दोनों खिलाड़ियों के बीच साझेदारी बनने से पहले ही टूट गई।