{"_id":"5fba02688ebc3e9ba75cac63","slug":"india-vs-australia-2018-virat-kohli-controversial-dismissal-by-peter-handscomb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जब बेईमानी पर उतर आए थे कंगारू, पिछली बार कोहली के साथ हुई थी धोखाधड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: जब बेईमानी पर उतर आए थे कंगारू, पिछली बार कोहली के साथ हुई थी धोखाधड़ी
27 नवंबर से भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत हो रही है। पहले वन-डे फिर टी-20 और उसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली एडीलेड में खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के बाद निजी कारणों से स्वदेश लौट आएंगे। ऐसे में टीम इंडिया के सामने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखना किसी परीक्षा से कम नहीं होगा।
2 of 7
2018-19 में हुए भारतीय टीम ने इतिहास रचा था। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था जब कोई एशियाई टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हो पाई थी। अपनी छवि के अनुरूप कंगारुओं ने हर तरीके से हिंदुस्तान को रोकना चाहा, लेकिन भारत को 2-1 से जीत मिल ही गई।
3 of 7
virat kohli
ऑस्ट्रेलिया की बेईमानी का गवाह पिछली बार पूरी विश्व बना था। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा था। जहां तीसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को धोखे से आउट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पहली पारी में 123 रन की शतकीय पारी खेलने वाले कोहली गलत आउट करार दिए गए थे। टेस्ट क्रिकेट में अपना 25वां शतक जड़ने वाले विराट, पैट कमिंस की बाहर जाती गेंद पर कवर ड्राइव लगाने का प्रयास कर रहे थे, तभी गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सेकंड स्लिप पर खड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों में चली गई।
विज्ञापन
5 of 7
virat kohli
इसके बाद अंपायर ने कोहली को आउट करार दे दिया, लेकिन विराट कोहली नाखुश थे क्योंकि उनका कहना था कि हैंड्सकॉम्ब ने गेंद का टप्पा जमीन पर पड़ने के बाद कैच लपका है। कंगारुओं की शक्ल पर बेईमानी भी साफ झलकने लगी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।