फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: पहले दिन बने ये 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, मोहम्मद शमी भूलना चाहेंगे यह टेस्ट

Sun, 14 Jan 2018 04:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
india v south africa second test firts day made these five records
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
सेंचुरियन में टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने अंतिम ओवरों में दमदार वापसी करते हुए मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया है। खेल शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की फैसला किया। 


दिन का खेल खत्म होने तक द. अफ्रीका ने 269/6 रन बना लिए हैं और दूसरे दिन टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी डू प्लेसी (24*) और केवश महाराज (10*) के कंधों पर होगी।

इन सबके बीच पहले दिन कुछ रिकॉर्ड भी बने तो आइए जानते हैं, उन दिलचस्प रिकॉर्ड्स के बारे में...
 
india v south africa second test firts day made these five records
क्विंटन डि कॉक - फोटो : BCCI
विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक इस मैच में आपना खाता भी नहीं खोल सके। डि कॉक स्पिनर रविंचंद्रन अश्विन की गेंद पर स्लिप में कोहली के हाथों कैच आउट हुए। बता दें कि यह उनके करियर का दूसरा 'गोल्ड जीरो' रहा, जबकि टेस्ट में वो पहली बार शून्य पर आउट हुए। 

इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में हेमिलटन में खेले गए वन-डे में वो अपना खाता खोलने में नाकाम रहे थे। 
india v south africa second test firts day made these five records
हाशिम अमला - फोटो : BCCI
खतरनाक दिख रहे हाशिम अमला को 82 रन पर हार्दिक पांड्या ने अपनी ही गेंदबाजी पर जबदस्त फील्डिंग का नमूना पेश करते हुए रन आउट किया। इसी के साथ अमला अब तक टेस्ट क्रिकेट में छठी बार रन आउट हुए। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा बार रन आउट होने का रिकॉर्ड जॉन वाइट के नाम है। राइट अबतक 7 बार और हासिम अमला, जैक कैलिस और जैकी मैकग्लू संयुक्त रूप से 6 बार रन आउट होकर दूसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india v south africa second test firts day made these five records
हाशिम अमला - फोटो : BCCI
रन आउट होने के शर्मनाक रिकॉर्ड के अलावा हासिम अमला के नाम एक शानदार रिकॉर्ड भी इस मैच में दर्ज हुए। अमला के नाम सेंचुरियन के इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा 1268* रन हो गए हैं। उनसे पहले इस पिच पर सबसे ज्यादा रन बनाने का बनाने का रिकॉर्ड जैक कैलिस (1267 रन) के नाम था। 
विज्ञापन
india v south africa second test firts day made these five records
एडेन मार्करम - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीकी ओपनर एडेन मार्करम इस मैच में शतक लगा से चूक गए। अगर वो शतक लगाने में कामयाब हो जाते तो वो पहले अफ्रीकी बल्लेबाज बन जाते, जिसके नाम पहले 5 टेस्ट मैच में तीन शतक होते। उन्होंने पहली पारी में 94 रन बनाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed