फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया लेगी चैंपियंस ट्रॉफी का बदला, क्रिकेट में मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाक

Wed, 28 Jun 2017 04:10 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Wed, 28 Jun 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
India To Face Pakistan In ICC Women's World Cup 2017 on 2nd July
India vs pakistan Fan - फोटो : Getty
भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी हलचल सुर्खियों का विषय है। मैदान भले ही राजनीति का हो या किसी खेल का, दोनों के बीच की भिड़ंत देखने लायक होती है। मगर इस रंग में निखार तब आता है, जब दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलें। ऐसे में रोमांच अपने अलग ही चरम पर होता है।

टीम इंडिया लेगी चैंपियंस ट्रॉफी का बदला, क्रिकेट में मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाक

India To Face Pakistan In ICC Women's World Cup 2017 on 2nd July
भारत vs पाकिस्तान (चैंपियंस ट्रॉफी) - फोटो : ICC
जून के महीन मे भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों ही टीमों ने अभियान की शुरुआत एक दूसरे के खिलाफ की और अंत भी दोनों के मैच से ही हुआ। पहले मैच में जहां भारतीय टीम को जोरदार जीत मिली, तो फाइनल में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

टीम इंडिया लेगी चैंपियंस ट्रॉफी का बदला, क्रिकेट में मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाक

India To Face Pakistan In ICC Women's World Cup 2017 on 2nd July
मिताली राज - फोटो : ESPN
अब दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमें एक बार फिर आईसीसीसी के बड़े टूर्नामेंट में एक दूसरे से दो-दो हाथ करती नजर आएंगी। हालांकि, इस बार भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमें नहीं, बल्कि महिला टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। यह मुकाबली महिला विश्व कप में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया लेगी चैंपियंस ट्रॉफी का बदला, क्रिकेट में मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाक

India To Face Pakistan In ICC Women's World Cup 2017 on 2nd July
भारत बनाम पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच यह मुकाबला 2 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से डर्बी के काउंटी ग्राउंड पर होगा। टीम इंडिया की नजरें हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में पुरुष टीम को पाक टीम के हाथों मिली करारी हार का बदला लेने पर भी रहेगी। ऐसे में एक बार फिर करोड़ों भारतीय फैन टीम की जीत के लिए दुआ करेंगे।
विज्ञापन

टीम इंडिया लेगी चैंपियंस ट्रॉफी का बदला, क्रिकेट में मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाक

India To Face Pakistan In ICC Women's World Cup 2017 on 2nd July
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
महिला क्रिकेट में पाकिस्तान टीम को टीम इंडिया के खिलाफ जीत का इंतजार है. भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच साल 2005 से साल 2017 के बीच कुल 9 वनडे खेले गए है, जिनमें से पाकिस्तान को सभी में हार मिली है। गौरतलब है कि पुरुषों के बीच ओवरऑल रिकॉर्ड में पाक टीम भारत पर हावी है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट खासतौर से वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम कभी भी नहीं जीत पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed