फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Report: टी20 विश्व कप के लिए टीम को लेकर 27 अप्रैल को चयनकर्ताओं से मिल सकते हैं रोहित, इस शहर में होगी मीटिंग

Sat, 20 Apr 2024 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Apr 2024 02:11 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अस्थायी टीम सौंपने की समय सीमा एक मई है और अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति 15 खिलाड़ियों को चुनने के लिए दिल्ली में बैठक कर सकती है।

विज्ञापन
India’s T20 World Cup Squad: Rohit Sharma, Selectors to Meet in Delhi on April 27 says Report
भारतीय टीम - फोटो : PTI
आईपीएल 2024 के बाद टी20 विश्व कप खेला जाना है। एक जून से शुरू हो रहे विश्व कप को लेकर सभी टीमों को एक मई तक 15 संभावित खिलाड़ियों के नाम भेजने हैं। इसको लेकर भारतीय टीम में भी काफी हलचल है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच हाल ही में मीटिंग हुई थी और टी20 विश्व कप के लिए नामों पर चर्चा हुई थी। हालांकि, हाल ही में रोहित ने इस तरह की मीटिंग की खबरों का खंडन किया था। अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि टी20 विश्व कप को लेकर टीम चयन के लिए 27 अप्रैल को रोहित और अगरकर की मुलाकात हो सकती है।
India’s T20 World Cup Squad: Rohit Sharma, Selectors to Meet in Delhi on April 27 says Report
भारतीय टीम - फोटो : PTI
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि भारतीय चयनकर्ता जल्द ही आने वाले दिनों में टीम की घोषणा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अस्थायी टीम सौंपने की समय सीमा एक मई है और अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति 15 खिलाड़ियों को चुनने के लिए दिल्ली में बैठक कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चयनकर्ता 27 या 28 अप्रैल को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। मुंबई इंडियंस को अगले हफ्ते 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है, जिसका मतलब है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी राष्ट्रीय राजधानी में होंगे। चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं और वह अपने साथियों के साथ बैठक में शामिल होने के लिए सीधे दिल्ली रवाना होंगे।
India’s T20 World Cup Squad: Rohit Sharma, Selectors to Meet in Delhi on April 27 says Report
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
रिपोर्ट में दावा- इन नामों पर मुहर लगना तय
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव का चयन तय है और अगर वे फिट रहते हैं तो वे अमेरिका के लिए उड़ान भर सकते हैं। वहीं, संशय रोहित के ओपनिंग पार्टनर को लेकर है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल में से किसी एक को चुनने पर संशय है। यशस्वी आईपीएल 2024 में खराब फॉर्म में रहे हैं, जबकि शुभमन का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में विराट और रोहित के ओपनिंग करने पर भी चर्चा हो रही है। वहीं, शुभमन-यशस्वी में से किसी एक को बैकअप ओपनर के तौर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
India’s T20 World Cup Squad: Rohit Sharma, Selectors to Meet in Delhi on April 27 says Report
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
विराट के ओपनिंग करने से नंबर चार पर एक पावर हिटर को खिलाने की जगह खाली हो जाएगी। ऐसे में केएल राहुल, शिवम दुबे या रिंकू सिंह में से किसी को खेलने का मौका मिल सकता है। सूर्यकुमार का नंबर तीन पर खेलना लगभग तय है। वहीं, पांच पर ऋषभ पंत खेल सकते हैं। हार्दिक पांड्या के फॉर्म भी चयनकर्ताओं के लिए परेशानी का सबब है। आईपीएल में हार्दिक कुछ खास नहीं कर सके हैं। छठे नंबर पर भी एक पावरहिटर को मौका दिया जा सकता है। ऐसे में सातवें पर जडेजा और आठवें पर हार्दिक खेल सकते हैं। बाकी के तीन स्थान गेंदबाजों के लिए होंगे। इनमें से भी बुमराह का खेलना लगभग तय है। एक और तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप और सिराज के बीच लड़ाई होगी।
विज्ञापन
India’s T20 World Cup Squad: Rohit Sharma, Selectors to Meet in Delhi on April 27 says Report
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में ये 20 खिलाड़ी हो सकते हैं (15 संभावित और पांच रिजर्व खिलाड़ी)

बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह।

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन।

ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल।

स्पिनर्स: कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई।

पेसर्स: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed