फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: इन 11 जांबाजों के बूते भारत रचेगा इतिहास, लक्ष्य होगा ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ

Thu, 17 Jan 2019 05:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 17 Jan 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
india predicted xi for the third odi against australia at melbourne
team india

टीम इंडिया शुक्रवार यानी 18 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में इतिहास रचने उतरेगी। मौका होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे व निर्णायक वन-डे का। फिलहाल, तीन मैचों की वन-डे सीरीज 1-1 से बराबर है।



तीसरा वन-डे जीतते ही टीम इंडिया इतिहास रच देगी। वो इसलिए क्योंकि इस दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ हुई थी, चार मैचों की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया 2-1 से जीती थी और अब अगर भारत वन-डे सीरीज भी अपने नाम कर लेती है तो इतिहास में पहला मौका होगा जब भारत किसी ऑस्ट्रेलिया दौरे में खेल के हर प्रारूप की सीरीज फतह कर वापस स्वदेश लौटेगा।

बता दें कि पहले मैच में टीम इंडिया को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे वन-डे में टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से शिकस्त दी। आइए जानते हैं कि कप्तान विराट किन 11 खिलाड़ियों के साथ इतिहास रचने उतर सकते हैं?

india predicted xi for the third odi against australia at melbourne
रोहित-शिखर - फोटो : hindustan times

ओपनर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करेंगे। सिडनी में हिटमैन रोहित शर्मा ने 129 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 133 रन की तूफानी पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में रोहित ने 43 रन बनाए। वहीं, धवन का बल्ला पहले मैच में खामोश रहा। जबकि, दूसरे मैच में गब्बर ने 32 रन बनाए थे। 
 

india predicted xi for the third odi against australia at melbourne
virat kohli

मीडिल ऑर्डर
अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक और कप्तान विराट कोहली का खेलना लगभग तय है। पहले मैच में फ्लॉप रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से दूसरे वन-डे में 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं, अंबाती रायुडू (24) और कार्तिक दूसरे मैच के 'अनसंग हीरो' रहे थे। उन्होंने नाबाद 25 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
india predicted xi for the third odi against australia at melbourne
ms dhoni

ऑलराउंडर/विकेटकीपर
टीम इंडिया की तरफ से रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर के रूप में नजर आ सकते हैं। जडेजा ने पहले व दूसरे  वन-डे में क्रमशः 48 व 49 रन देकर 1-1 विकेट झटके थे। वहीं, करीब डेढ़ महीने बाद ब्लू जर्सी में नजर आ रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले वन-डे में 51 रन, जबकि एडिलेड में भी नाबाद 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
india predicted xi for the third odi against australia at melbourne
bhuvneshwar kumar

गेंदबाज
एडिलेड में भी टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है। तेज गेंदबाज की भूमिका में भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, और मोहम्मद शमी नजर आ सकते हैं। मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है। सिराज ने दूसरे वन-डे में बिना विकेट लिए 76 रन लुटाए थे। वहीं, रविंद्र जडेजा और चाइनामैन कुलदीप यादव के हाथों स्पिन की जिम्मेदारी हो सकती है।

नोट- महज यह हमारा आकलन भर है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन ही लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed