फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?

Thu, 24 Nov 2016 12:18 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
india may not play in next years ICC champions trophy
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच लगातार मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। आईसीसी ने भारत के खिलाफ ऐसा निर्णय दिया है जिसके कारण भारत विरोध स्वरूप अगले साल इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस ले सकता है। 

आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?

india may not play in next years ICC champions trophy
शशांक मनोहर - फोटो : getty
आईसीसी ने साल 2016 में पाकिस्तान के द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने की सजा टीम इंडिया को दी है। सीरीज नहीं खेलने के कारण आसीसीसी ने टीम इंडिया के 6 रेटिंग अंक काट लिए हैं जिसका असर उसकी रैंकिंग पर पड़ा है। इस निर्णय के कारण अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई और शशांक मनोहर की अध्यक्षता वाली आईसीसी के बीच संबंधों में और अधिक कड़वहट आ गई है। इससे पहले लोढ़ा कमेटी और अन्य मुद्दों पर दोनों के बीच खींचतान हो रही है। 

आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?

india may not play in next years ICC champions trophy
मिताली राज - फोटो : ESPN
मामला यह है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तय कार्यक्रम के अनुसार इसी साल 1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक द्विपक्षीय सीरीज खेलनी थी। लेकिन भारतीय टीम ने सीरीज खेलने से इंकार कर दिया था। इसके कारण उसके 6 अंक काट लिए गए। महिला क्रिकेटरों को नियमों का हवाला देकर ‘आसान निशाना’ बनाये जाने के विरोध में संभावना है कि भारत की पुरूष टीम अगले साल इंग्लैंड में होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी में नहीं खेले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?

india may not play in next years ICC champions trophy
पाकिस्तान - फोटो : social media
आईसीसी के रवैये से बीसीसीआई नाराज है और और उसने आईसीसी के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया जो इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी सीरीज के लिए सरकार की मंजूरी की आवश्यक्ता होती है। आईसीसी के चेयरमैन इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं। 
 
विज्ञापन

आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?

india may not play in next years ICC champions trophy
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : getty
बीसीसीआई के एक अधिकारी का कहना है कि गुप्त मकसद से उठाया गया यह कदम पाकिस्तान के हाथों में खेलने की कोशिश है। इसके बाद वो कहेंगे कि यदि दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमें आपस में खेल सकती हैं तो पुरूष टीम क्यों नहीं। यदि आईसीसी ने अपना फैसला नहीं बदला तो हमारी पुरूष टीम भी महिला टीम के साथ है और वे चैंपियन्स ट्रॉफी में नहीं खेलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed