फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल बाद टीम इंडिया में की वापसी, बनाया रिकॉर्ड

Wed, 23 Nov 2016 10:26 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Parthiv Patel replaces Wriddhiman Saha for the 3rd Test at Mohali
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ 26 नवंबर से खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। टीम का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल होकर टीम से बाहर हो गया है। 


 

इस खिलाड़ी ने 8 साल बाद की टीम इंडिया में वापसी, बनाया रिकॉर्ड

Parthiv Patel replaces Wriddhiman Saha for the 3rd Test at Mohali
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा हुई थी जिसमें साहा का नाम शामिल था, लेकिन बुघवार को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जांच के बाद साहा को आराम करने की सलाह दी है। 

 

इस खिलाड़ी ने 8 साल बाद की टीम इंडिया में वापसी, बनाया रिकॉर्ड

Parthiv Patel replaces Wriddhiman Saha for the 3rd Test at Mohali
पार्थिव पटेल
साहा के टीम से बाहर होते ही पार्थिव पटेल की टीम में शामिल किया गया है। पार्थिव को आठ साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में शामिल होने का मौका मिल गया। 31 वर्ष के पार्थिव ने टीम इंडिया की तरफ से आखिरी टेस्ट साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। 8 साल बाद टीम में शामिल किए जाने से वह एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने 8 साल बाद की टीम इंडिया में वापसी, बनाया रिकॉर्ड

Parthiv Patel replaces Wriddhiman Saha for the 3rd Test at Mohali
पार्थिव पटेल - फोटो : getty
वापसी के साथ ही पार्थिव पटेल के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। उनके नाम दो मैचों के बीच सबसे अधिक अंतराल का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। 2008 में जब पार्थिव ने अपना आखिरी टेस्ट खेला था तब से अब तक टीम इंडिया ने 83 टेस्ट मैच खेले हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड लेग स्पिनर पियूष चावला के नाम दर्ज था। पियूष के दो टेस्ट मैचों के बीच 49 मैचों का अंतर था। 

 
विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने 8 साल बाद की टीम इंडिया में वापसी, बनाया रिकॉर्ड

Parthiv Patel replaces Wriddhiman Saha for the 3rd Test at Mohali
पार्थिव पटेल - फोटो : getty
पार्थिव पटेल ने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंग्घम टेस्ट में महज 17 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया था। पार्थिव ने अब तक 20 टेस्ट खेले हैं। जिसकी 30 पारियों में उन्होंने 29.69 की औसत से 683 रन बनाए। जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। पार्थिव के नाम टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक दर्ज नहीं है। बतौर विकेटकीपर पार्थिव विकेट के पीछे 49 शिकार भी कर चुके हैं जिसमें 41 कैच और 8 स्टंपिंग शामिल हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed