राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला क्रिकेट के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था और भारतीय टीम रजत पदक जीतने में कामयाब रही है। वहीं, न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 161 के स्कोर पर रोक लिया था, लेकिन बल्लेबाजी में आखिरी समय पर टीम इंडिया दबाव में आ गई और मैच हार गई। इस हार के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी निराश दिखाई दीं।
भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी फोन पर यह मैच देख रहे थे, लेकिन उन्हें भी अंत में निराशा हाथ लगी। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाई गई, लेकिन इसके बावजूद उसे मैच खेलने दिया गया। वहीं, दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने अपनी फील्डिंग से कमाल किया। यहां हम इस मैच के ऐसे ही रोमांचचतक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
रजत पदक जीतने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी काफी खुश नजर आईं, लेकिन इससे पहले सभी खिलाड़ी निराश थे। रजत पदक जीतने की खुशी से ज्यादा स्वर्ण पदक न जीत पाने का अफसोस था। भारतीय टीम एक बार फिर फाइनल मैच में जीत नहीं हासिल कर पाई। वनडे और टी20 विश्वकप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
3 of 10
महिला टीम का मैच देखते भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाकी खिलाड़ियों के साथ मिलकर महिला टीम का मैच मोबाइल फोन पर देखा, लेकिन अंत में सभी को निराशा हाथ लगी। महिला टीम के मैच के साथ वेस्टइंडीज के साथ पुरुष टीम का मैच भी चल रहा था और रोहित ने इस मैच में आराम करने का फैसला किया था। इसके बाद वो महिला टीम का मैच देखते नजर आए।
4 of 10
ताहिला मैकग्राथ
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ताहिला मैकग्राथ कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। उनके अंदर कोरोना के हल्के लक्षण भी थे। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी। आयोजकों ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई और कोरोना संक्रमित होने के बावजूद ताहिला यह मैच खेलीं। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वो गेंद और बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाईं।
5 of 10
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच में हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद निराश नजर आईं। उन्होंने इस मैच में 65 रन की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले गई थीं, लेकिन अहम समय पर वो आउट हो गईं और भारतीय टीम अंत में बिखर गई।