फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 साल में ऑस्ट्रेलिया के घर में सीरीज नहीं जीत पाया भारत, क्या विराट रच पाएंगे इतिहास?

Thu, 15 Nov 2018 09:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
India have golden chance to beat Australia in there home after 70 years in test series

विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने वाली भारतीय टीम के पास 70 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बोर्ड स्मिथ, वॉर्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट पर लगे प्रतिबंध पर अगले हफ्ते तक फैसला कर सकता है, लेकिन संकेत हैं कि वह इस दागी तिकड़ी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए तैयार नहीं हैं।

India have golden chance to beat Australia in there home after 70 years in test series

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरों पर शिकस्त झेलने के बाद कोहली की अगुआई वाली टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में अपनी प्रतिष्ठा बचाने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत चार टेस्ट की सीरीज खेलेगा जिसके पहले टेस्ट की शुरुआत छह दिसंबर से एडिलेड में होगी।

India have golden chance to beat Australia in there home after 70 years in test series

दस साल से नहीं जीता ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट

भारतीय टीम अभी तक 11 बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल चुकी है जिसमें से आठ बार उसे हार मिली है, जबकि तीन सीरीज बराबरी पर छूटी। दोनों के बीच ऑस्ट्रेलिया में पिछली बार 2014-15 में चार मैचों की सीरीज खेली गई थी जिस पर मेजबान टीम ने 2-0 से कब्जा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
India have golden chance to beat Australia in there home after 70 years in test series

भारतीय टीम वर्ष 2000 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सिर्फ टेस्ट मैच ही जीत पाया है। इसमें भी उसने पिछला टेस्ट मैच 2008 में जीता था। इस तरह वह पिछले दस वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट नहीं जीता है।

विज्ञापन
India have golden chance to beat Australia in there home after 70 years in test series

स्मिथ-वॉर्नर का रहा था जलवा 

चार साल पहले (2014-15) चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान कप्तान स्मिथ और वॉर्नर भारत के लिए सिरदर्द साबित हुए थे। स्मिथ ने 128.16 की औसत से 769 रन बनाए थे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां बिखेरते हुए चारों टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे।

वॉर्नर ने 427 रन बनाए थे। इन दोनों के दम पर मेजबान टीम ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। इस बार ये दोनों खिलाड़ी नहीं होंगे, ऐसे में उम्मीद है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण नए बल्लेबाजों को खुद पर हावी नहीं होने देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed