फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे टेस्ट में भारत के सामने बड़ा संकट, राहुल-मुरली नहीं ये जोड़ी दिला सकती है ऑस्ट्रेलिया पर जीत

Sat, 22 Dec 2018 04:33 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 22 Dec 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
india can play with these openers batsmen in third test at melbourne
विराट कोहली

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाना है। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में फिलहाल 1-1 से बराबर हैं। वहीं तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने ओपनिंग जोड़ी को लेकर संकट अभी से मंडराने लगा है।



अब तक हुए दोनों ही मैचों में भारतीय ओपनर्स मुरली विजय और केएल राहुल की बल्लेबाजी चिंता का विषय रही है। अगले मुकाबले में मयंक अग्रवाल को भी मौका देने की बात कही जा रही है। इस वजह से किसी एक ओपनर को बाहर बैठाया जा सकता है। आइए अब जानते हैं टीम इंडिया के सामने ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर कितने विकल्प हैं...
 

india can play with these openers batsmen in third test at melbourne
मयंक अग्रवाल - फोटो : File

मयंक-मुरली
यदि अगले मुकाबले में केएल राहुल को बाहर किया जाता है, तो मुरली विजय के से साथ मयंक अग्रवाल पारी का आगाज कर सकते हैं। मयंक अग्रवाल के सामने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे मुरली विजय के साथ टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाने की चुनौती होगी।

india can play with these openers batsmen in third test at melbourne
रोहित शर्मा

मुरली-रोहित
वहीं, मुरली विजय के साथ पारी का आगाज करने के लिए रेगुलर ओपनर रोहित शर्मा को भी भेजा जा सकता है। मेलबर्न में पिच पर काफी उछाल होगा, जिस पर रोहित शुरुआत में स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। रोहित शर्मा के साथ मुरली विजय को ओपनिंग के लिए भेजा  जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
india can play with these openers batsmen in third test at melbourne
पार्थिव पटेल - फोटो : File

मुरली और पार्थिव
मुरली विजय के साथ बतौर ओपनर पार्थिव पटेल भी एक अच्छा विकल्प हैं। पार्थिव ने पांच मैचों में ओपनिंग की है और इसी पोजिशन पर उनका ऐवरेज भी सबसे अच्छा 53 का रहा है। अपना सर्वोच्च स्कोर 71 रन भी पार्थिव ने बतौर ओपनर ही बनाए हैं।

विज्ञापन
india can play with these openers batsmen in third test at melbourne
मयंक अग्रवाल

पार्थिव और मयंक
इसके अलावा कप्तान विराट कोहली मुरली और राहुल की बजाये पार्थिव पटेल और मयंक अग्रवाल से भी पारी का आगाज करवा सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में पहली बार पारी की शुरुआत करेंगे, लेकिन राहुल-मुरली की फॉर्म को देखते हुए यह जोड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed