फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
70/1 (7 ov)
Shai Hope 10(5)*
John Campbell 45 (28)
IND elected to bowl

आज आखिरी बार मैदान में दिखेंगे 'कप्तान' एम एस धोनी

Tue, 10 Jan 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
 India A to Take On England In 1st Practice Match Under MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अभ्यास के लिए मैदान में नजर आएगी। हालांकि यह मैच भारत-ए और इंग्लैंड के बीच होगा, इस मैच की अहमियत इस बात से काफी हद तक बढ़ जाती कि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी यह आखिरी बार भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे।

आज आखिरी बार मैदान में दिखेंगे 'कप्तान' एम एस धोनी

 India A to Take On England In 1st Practice Match Under MS Dhoni
टीम इंडिया - फोटो : twitter
इसके अलावा यह पहली बार होगा कि 2 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भारत किसी अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए मैच की मेजबानी करेगा। यह मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1.30 बजे शुरु होगा।

आज आखिरी बार मैदान में दिखेंगे 'कप्तान' एम एस धोनी

 India A to Take On England In 1st Practice Match Under MS Dhoni
टीम इंडिया - फोटो : Self
हालांकि इस मैच के बाद 12 जनवरी को एक और अभ्यास मैच खेला जाएगा, मगर उस मैच में भारत-ए की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथ में होगी। यह मैच भी मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज आखिरी बार मैदान में दिखेंगे 'कप्तान' एम एस धोनी

 India A to Take On England In 1st Practice Match Under MS Dhoni
टीम इंडिया वेस्ट इंडीज़ - फोटो : ANI
ब्रेबॉर्न स्टेडियम का स्वामित्व क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) के पास है। सीसीआई बिना किसी दबाव के मैच के आयोजन में जुट गया है। खबर थी कि बीसीसीआई से हटाए जा चुके रसूखदार अधिकारी मैच न करवाने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

आज आखिरी बार मैदान में दिखेंगे 'कप्तान' एम एस धोनी

 India A to Take On England In 1st Practice Match Under MS Dhoni
जो रूट
इंग्लैंड की टीम इस मैच में जो रूट के बिना ही उतर सकती है, जो अपनी पार्टनर कैरी की डिलेवरी के लिए लंदन में ही रुके हैं। रूट 12 जनवरी को टीम से जुड़ेंगे। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन टेस्ट की हार भुला कर सीमित ओवरों के मैचों में अच्छा खेल दिखाने की उम्मीद कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed