भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। पहले मैच में शानदार जीत हासिल करने वाली मिताली राज की टीम की नजर अब दूसरे मैच मजबूत न्यूजीलैंड को हराने पर होगी। अंक तालिका में टीम इंडिया तीसरे स्थान पर है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक हैं। वह अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है।
2 of 7
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया दूसरे मैच को जीतकर शीर्ष पर पहुंच सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के मुख्य बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलनी होगी। पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। शेफाली वर्मा शून्य, मिताली राज नौ, हरमनप्रीत कौर पांच और ऋचा घोष एक रन बनाकर आउट हो गई थीं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजर:
3 of 7
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना: भारत की यह स्टार ओपनर इन दिनों शानदार फॉर्म में है। उन्होंने पिछले चार मैचों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ 52, वेस्टइंडीज के खिलाफ 66 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 71 रन बनाए थे। मंधाना के कंधों पर एक बार फिर से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने पर होगी। अगर मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर से शानदार बल्लेबाजी की थी तो टीम मैच जीत सकती है।
4 of 7
मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
मिताली राज: भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज के लिए पहला मुकाबला अच्छा नहीं गया था। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ नौ रन ही बनाए थे। उनके बल्ले से एक भी चौका या छक्का नहीं निकला। मिताली का फॉर्म इन दिनों अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने पिछले पांच मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 54 रन बनाए थे। टीम इंडिया को मेजबान टीम के खिलाफ इस अहम मैच में मिताली से बड़ी पारी की उम्मीद है।
5 of 7
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरमनप्रीत कौर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ पांच रन बनाए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में शतकीय पारी खेली थी। हरमनप्रीत ने तब 104 रन बनाए थे। उससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 रन ठोके थे। हरमनप्रीत कीवी टीम के खिलाफ अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखना चाहेंगी।