भारतीय कोच अमोल मजूमदार ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार महिला टी20 सीरीज जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) को देते हुए कहा कि इसने खिलाड़ियों की प्रगति में ‘अहम भूमिका’ निभाई है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रतिस्पर्धी घरेलू सत्र को भी दिया। भारत शनिवार को पांचवां और अंतिम मैच हार गया, लेकिन सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।
2 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI Women Twitter
मजूमदार ने पांचवें टी20 में अंतिम गेंद पर भारत की पांच विकेट की हार के बाद कहा, 'डब्ल्यूपीएल खिलाड़ियों की प्रगति का एक अहम हिस्सा रहा है। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन भारत में और भी टूर्नामेंट हैं जिन पर हमारी नजर है। बहुत सारे घरेलू खिलाड़ी खेल रहे हैं। डब्ल्यूपीएल बीसीसीआई की पहल का एक हिस्सा मात्र है। इसलिए मुझे लगता है कि डब्ल्यूपीएल हमारे लिए एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन साथ ही ऐसे अन्य टूर्नामेंट भी हैं जो महत्वपूर्ण हैं।'
3 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI Women Twitter
भारत के लिए इस सीरीज से डेब्यू करने वाली बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने 10 विकेट लेकर सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने खेलने के दिनों में घरेलू स्तर पर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे मजूमदार ने कहा कि वह 'डब्ल्यूपीएल की खोज' रहीं। 20 वर्षीय चरणी को उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हालांकि, शनिवार को उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
4 of 6
हरमनप्रीत और अमोल मजूमदार
- फोटो : PTI
मजूमदार ने कहा, 'मुझे लगता है, आप जानते हैं, डब्ल्यूपीएल से हमने उन्हें पहचाना और फिर मुझे लगता है कि उनकी प्रगति शानदार रही है। हम एक बाएं हाथ की स्पिनर की तलाश में थे और वह इस काम के लिए बिल्कुल सही बैठी हैं।' मजूमदार ने कहा कि इस सीरीज में सबसे अहम बात भारत की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण रहा जिसने पहले से ही मजबूत बल्लेबाजी क्रम का अच्छा साथ निभाया।
5 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI Women Twitter
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सबसे अहम बात हमारी गेंदबाजी थी। इसमें कोई शक नहीं है। भारत से रवाना होने से पहले हमारे पास एक रणनीति थी। हमारा शिविर अच्छा था और हमने अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर काफी ध्यान दिया जिसका असर इस सीरीज में दिखा। मुझे लगता है कि सबसे बड़ी उपलब्धि हमारी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण रहे।'