फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट

Thu, 07 Sep 2017 07:33 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Thu, 07 Sep 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
Ind Vs Sri Lanka t-20 Virat became fastest 15000 runs Scorer in International Cricket
विराट कोहली - फोटो : PTI
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबों में खेले गए टी-20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंकाई टीम को 7 विकेट से मात दी। टीम इंडिया की जीत में कप्तान विराट कोहली ने शानदार भूमिका अदा की। विराट ने 82 रन बनाए। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। ये मैच विराट के करियर का पचासवां टी-20 मैच था। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें भारतीय हैं। अपने पचावसें मैच में विराट अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इन रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि विराट को यू हीं "किंग ऑफ चेज" नहीं कहा जाता आईए जानते हैं विराट ने कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट

Ind Vs Sri Lanka t-20 Virat became fastest 15000 runs Scorer in International Cricket
विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने अंतरराष्ट्रीय करियर की 333वीं पारी में ये मुकाम हासिल कर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया है। अमला ने 336 पारियों में ये कारनामा किया था। 

अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट

Ind Vs Sri Lanka t-20 Virat became fastest 15000 runs Scorer in International Cricket
विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली ने कोलंबो में 82 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस पारी के साथ ही विराट रनों का पीछा करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बतौर कप्तान सबसे लंबी पारी खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में स्टीव स्मिथ(90) और क्रिस गेल(88) पहले और दूसरे पायदान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट

Ind Vs Sri Lanka t-20 Virat became fastest 15000 runs Scorer in International Cricket
विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट के नाम टी-20 में रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस पारी के दौरान ही वह टी-20 मैचों में रनों का पीछा करते हुए 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले ये कारनाम केवल न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम  ही कर सके थे। टी-20 में रनों का पीछा करते हुए विराट के नाम 1007 रन हो गए हैं जबकि मैकुलम के नाम 1006  रन हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के  डेविड वार्नर के नाम 892 रन दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन

अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट

Ind Vs Sri Lanka t-20 Virat became fastest 15000 runs Scorer in International Cricket
विराट कोहली
विराट अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने कोलंबो में 82 रन की अर्धशतकीय पारी के दौरान कीवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल(1806) को पीछे छोड़ा। विराट ने नाम अब टी-20 इंटरनेशनल में  रन हो गए हैं। विराट से आगे न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (2140) और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान(1889) हैं। दोनों ही बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में विराट जल्द ही टी-20 में रनों के बादशाह बन जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed