फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: श्रीलंका दौरे के लिए टीम चयन में हो रही देरी, क्या कप्तान को लेकर नहीं बन पा रही आम सहमति?

Thu, 18 Jul 2024 10:44 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Jul 2024 10:44 AM IST
सार

India tour of Sri Lanka: रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद इस बात की चर्चा तेज है कि भारत का इस प्रारूप में अगला कप्तान कौन होगा? हार्दिक पांड्या इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन अचानक से सूर्यकुमार यादव के नाम की चर्चा तेज हो गई।

विज्ञापन
Ind vs SL Squad Announcement Delay in Team India Selection for Sri lanka tour News in Hindi
सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम को इस महीने के अंत में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। इसके लिए अब तक टीम घोषित नहीं हुई है। माना जा रहा था कि बुधवार को भारतीय टीम का चयन हो जाएगा, लेकिन बाद में खबर आई कि इसे टाल दिया गया है। रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद इस बात की चर्चा तेज है कि भारत का इस प्रारूप में अगला कप्तान कौन होगा? हार्दिक पांड्या इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन अचानक से सूर्यकुमार यादव के नाम की चर्चा तेज हो गई और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक इस दौड़ में पिछड़ गए हैं। भारतीय टीम की घोषणा में देरी होने से यह सवाल उठ रहा है कि क्या कप्तान के कारण ही अब तक टीम घोषित नहीं की गई है?
Ind vs SL Squad Announcement Delay in Team India Selection for Sri lanka tour News in Hindi
हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup
फिटनेस के कारण हार्दिक पिछड़े 
हार्दिक पांड्या को पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान चोट लग गई थी और उन्हें इससे उबरने में काफी समय लगा था। हार्दिक के साथ चोट की समस्या बनी रहती है इसलिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम प्रबंधन उन्हें खेल के छोटे प्रारूप का नियमित कप्तान बनाने पर हिचकिचा रहा है। बताया जा रहा है कि नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद सूर्यकुमार हैं। रोहित की अनुपस्थिति में आमतौर पर हार्दिक टी20 टीम की कमान संभालते थे और हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में उपकप्तान थे। हार्दिक जब वनडे विश्व के दौरान चोटिल हुए थे तो उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की कमान संभाली थी। 
Ind vs SL Squad Announcement Delay in Team India Selection for Sri lanka tour News in Hindi
गौतम गंभीर और जय शाह - फोटो : BCCI
गंभीर-जय शाह में हुई बैठक?
कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि गंभीर की बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ वीडियो कॉल के जरिये बैठक हुई है, जहां दोनों ने आने वाले दौरे के लिए चर्चा की, लेकिन टी20 कप्तान को लेकर आम सहमति पर नहीं पहुंच पाए। इन रिपोर्ट में दावा करते हुए बताया गया कि गंभीर सूर्यकुमार को कप्तानी देना चाहते हैं, जबकि जय शाह हार्दिक के समर्थन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ind vs SL Squad Announcement Delay in Team India Selection for Sri lanka tour News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : Screen Grab
रोहित श्रीलंका दौरे पर खेलेंगे?
रोहित, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो रोहित तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि निजी कारणों के चलते हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। सभी को इस दौरे के लिए टीम घोषित होने का इंतजार है और सूत्रों की मानें तो गुरुवार को एक बार फिर इसे लेकर चयनकर्ताओं की बैठक होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed