फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL 3rd T20 Photo Story: मैच के दौरान चहल ने किया टॉवेल डांस, दर्द के बावजूद वेंकटेश ने नहीं छोड़ा कैच

Mon, 28 Feb 2022 09:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 09:42 AM IST
सार

तीसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती और मेहनत भी की। चहल टॉवेल डांस करते दिखे तो अय्यर ने मुश्किल कैच पकड़ा। 

विज्ञापन
IND vs SL 3rd T20 Photo Story Chahal Towel Dance to venkatesh Catch moments of Dharmashala T20
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : बीसीसीआई
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच भी भारत ने छह विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज भी 3-0 से जीत ली है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यह भारत की लगातार 12वीं जीत है। टीम इंडिया टी-20 में लगातार सबसे ज्यादा जीत के मामले में अफगानिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी है। इस मैच में भी भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वहीं चहल जैसे खिलाड़ियों ने मैच के दौरान मस्ती भी की। उन्हें इस मैच में आराम दिया गया था और वे टॉवेल डांस करते दिखे। वहीं वेंकटेश अय्यर ने मुश्किल कैच पकड़कर कप्तान रोहित का दिल जीत लिया। 
IND vs SL 3rd T20 Photo Story Chahal Towel Dance to venkatesh Catch moments of Dharmashala T20
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे टी-20 मैच में युजवेन्द्र चहल की रवि बिश्नोई को मौका दिया गया था। बिश्नोई ने अच्छी गेंदबाजी भी की और एक विकेट अपने नाम किया। इस मैच के दौरान चहल ने जमकर मस्ती की। उन्हें टॉवेल के साथ डांस करते देखा गया। चहल के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका दौरे में खराब प्रदर्शन के बाद चहल ने फॉर्म में वापसी की है। उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है। 
IND vs SL 3rd T20 Photo Story Chahal Towel Dance to venkatesh Catch moments of Dharmashala T20
वेंकटेश अय्यर - फोटो : बीसीसीआई
तीसरे टी-20 मैच में वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन कैच पकड़कर अपने कप्तान रोहित शर्मा का दिल जीत लिया। प्वाइंट में फील्डिंग कर रहे वेंकटेश के पास तेजी से गेंद पहुंची थी और कैच पकड़ने के प्रयास में गेंद उनके पेट के निचले हिस्से में लगी। वे दर्द से कराहते रहे, लेकिन कैच नहीं छोड़ा। इसके बाद कप्तान रोहित अय्यर के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की। हालांकि, अय्यर की यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और वे बाद में भी फील्डिंग करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL 3rd T20 Photo Story Chahal Towel Dance to venkatesh Catch moments of Dharmashala T20
रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर - फोटो : बीसीसीआई
तीसरे मैच में भी जडेजा और श्रेयस भारत के लिए मैच खत्म करके नाबाद लौटे। ये दोनों खिलाड़ी तीनों मैचों में नाबाद लौटे हैं। पहले टी-20 में इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने अंत में भारत के लिए रन बनाए थे। हालांकि, जडेजा को ज्यादा गेंद खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन अय्यर ने आखिरी के ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की थी। इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में अय्यर ने जडेजा के साथ मिलकर ही भारत के लिए मैच खत्म किया है। 
विज्ञापन
IND vs SL 3rd T20 Photo Story Chahal Towel Dance to venkatesh Catch moments of Dharmashala T20
भारतीय टीम - फोटो : बीसीसीआई
तीसरा मैच जीतने के साथ ही भारत ने यह सीरीज 3-0 से जीत ली है। नवंबर 2021 में रोहित शर्मा को भारतीय टी-20 टीम की कमान मिलने के बाद यह तीसरा मौका है, जब भारत ने कोई टी-20 सीरीज 3-0 से जीती है। इससे पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को हरा चुकी है। भारत आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भी पहले स्थान पर बना हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed