{"_id":"6589053b3c2e18a3370ea667","slug":"ind-vs-sa-coach-rahul-dravid-response-on-rohit-sharma-virat-kohli-moving-on-from-odi-world-cup-heartbreak-2023-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: विश्व कप की हार से कैसे उबरे रोहित-कोहली? कोच द्रविड़ ने कही यह बात, आगामी चुनौती पर भी दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: विश्व कप की हार से कैसे उबरे रोहित-कोहली? कोच द्रविड़ ने कही यह बात, आगामी चुनौती पर भी दिया बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:00 AM IST
सार
द्रविड़ ने कहा, 'यह अतीत में हुआ है। हां यह निराशाजनक है, लेकिन हम इससे आगे बढ़ गए हैं। अब आपके सामने बड़ी और कड़ी चुनौतियां हैं। हमारी टीम के खिलाड़ी इसमें (आगे बढ़ने में) अच्छे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रोहित, द्रविड़ और कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वनडे विश्व कप 2023 के दौरान सेमीफाइनल तक अजेय रही भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इस हार के बाद टीम इंडिया के करोड़ों फैंस का दिल टूट गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछला विश्व कप विराट कोहली, रोहित शर्मा और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों के लिए विश्व कप खिताब अपने नाम करने का आखिरी मौका था।
रोहित और कोहली अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के लिए मैदान पर वापसी कर रहे हैं। यह विश्व कप फाइनल के बाद उनका पहला मैच होगा। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने विश्व कप फाइनल में हार के बाद आई निराशा को लेकर बातचीत की है और अगली सीरीज से पहले खिलाड़ियों को पीछे की घटनाओं को भुलाकर आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया है।
2 of 4
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ ने कहा, 'यह अतीत में हुआ है। हां यह निराशाजनक है, लेकिन हम इससे आगे बढ़ गए हैं। अब आपके सामने बड़ी और कड़ी चुनौतियां हैं। हमारी टीम के खिलाड़ी इसमें (आगे बढ़ने में) अच्छे हैं। हम आगे बढ़ने के लिए मजबूर हैं। जब हम बच्चे थे तब से ऐसा कैसे करें, इस बारे में हम सीख चुके हैं। हर बार जब आप आउट होते हैं तो आप निराश होते हैं। हालांकि, यह याद रखना चाहिए कि आपको एक और पारी खेलनी होती है, आपको अगली पारी में प्रदर्शन करना होता है। इसलिए आप अतीत की निराशा को अपने साथ नहीं रहने दे सकते। बचपन से आप क्रिकेटर के रूप में सीखते हैं कि इस निराशा से कैसे निपटना है। अगर आप अतीत की निराशा को अपने साथ रहने देते हैं तो यह अगले मैच में आपको प्रभावित करेगा।
3 of 4
राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ ने कहा, 'हां, खिलाड़ी निराश हैं, हम सभी निराश हैं। लेकिन हम सभी अब इससे आगे बढ़ चुके हैं और हम कुछ ऐसा करने की उम्मीद कर रहे हैं जो हमारे सामने है।' भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। कुछ खिलाड़ियों का भारी मन से सीरीज में आना तय है, लेकिन द्रविड़ को नहीं लगता कि खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए किसी प्रकार की कोई 'प्रेरणा' की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आपको खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि हमारे किसी खिलाड़ी में प्रेरणा की कमी है। दक्षिण अफ्रीका में खेलना, अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, यहां टेस्ट क्रिकेट खेलना अपने आप में बड़ी बात है। यह जगह आपको कुछ बहुत अच्छी क्रिकेट खेलने का मौका देता है। मुझे नहीं लगता कि किसी में प्रेरणा की कमी है। मुझे किसी को प्रेरित करने की जरूरत नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करने में विश्वास नहीं करता। मैं सही माहौल बनाने, सही प्रक्रिया सुनिश्चित करने और यह सुनिश्चित करने में विश्वास करता हूं कि हम अच्छा अभ्यास करें। हम शारीरिक, मानसिक और रणनीतिक रूप से सभी बॉक्स में टिक कर सकें। यह एक कोच के रूप में मेरा काम है। मेरा काम खिलाड़ियों को सफल होने का सबसे अच्छा मौका देना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।