फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK U19: आईपीएल नीलामी में सबसे कम उम्र में करोड़पति बनने वाले वैभव एक रन बनाकर आउट, नहीं चला बल्ला

Sat, 30 Nov 2024 04:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 30 Nov 2024 04:02 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ जारी इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्हें अली रजा ने पारी के पांचवें ओवर में शिकार बनाया। 13 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल नौ गेंदें खेलीं, लेकिन सिर्फ एक रन बना सके।

विज्ञापन
IND vs PAK U19: youngest crorepati in IPL auction Vaibhav suryavanshi got out scoring 1 run aganist pakistan
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : X
आईपीएल नीलामी में सबसे कम उम्र में करोड़पति बनने वाले वैभव सूर्यवंशी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा। बता दें कि, अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले दुबई में खेले जा रहे हैं। आज भारत की चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत हो रही है। इस मैच में भारत की युवा टीम मोहम्मद अमान के नेतृत्व में खेल रही है। वहीं, पाकिस्तान के नेतृत्व विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग कर रहे हैं। 
Trending Videos
IND vs PAK U19: youngest crorepati in IPL auction Vaibhav suryavanshi got out scoring 1 run aganist pakistan
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला वैभव का बल्ला
पाकिस्तान के खिलाफ जारी इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्हें अली रजा ने पारी के पांचवें ओवर में शिकार बनाया। 13 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल नौ गेंदें खेलीं, लेकिन सिर्फ एक रन बना सके। विकेट पर वह थोड़ा असहज दिखे और बड़े शॉट खेलने की जद्दोजहद में अपना विकेट गंवा बैठे।
IND vs PAK U19: youngest crorepati in IPL auction Vaibhav suryavanshi got out scoring 1 run aganist pakistan
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
सबसे कम उम्र में करोड़पति बनने वाले खिलाड़ी बने वैभव
मालूम हो कि, बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। आईपीएल के इतिहास में वैभव किसी भी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेट बन गए। उनके लिए राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK U19: youngest crorepati in IPL auction Vaibhav suryavanshi got out scoring 1 run aganist pakistan
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
इस दिग्गज को आदर्श मानते हैं सूर्यवंशी
भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले  सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि वह हाल ही में उन्हें मिली सुर्खियों से खुद का ध्यान किस तरह एकत्र कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रहा हूं और मेरे ईर्द-गिर्द क्या चल रहा है उससे परेशान नहीं हो रहा हूं। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, ब्रायन लारा मेरी प्रेरणा हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed