एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। सोमवार (11 सितंबर) को मैच का फैसला रिजर्व डे पर आया। रविवार को बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने रविवार को 24.1 ओवर में 147 रन बना लिए थे। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। रिजर्व डे पर केएल राहुल के बल्ले का जलवा देखने को मिला। उन्होने शानदार शतक लगाया। इस मुकाबले के दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले हैं।
हम तस्वीरों के जरिए उसे आपको दिखा रहे हैं...
2 of 3
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल शानदार अर्धशतक लगाया। राहुल ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सोमवार (11 सितंबर) को 60 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चोट के बाद धमाकेदार वापसी की। राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले वनडे में इस टीम के खिलाफ 2019 विश्व कप के दौरान मैनचेस्टर में खेले थे। तब राहुल ने 57 रन की पारी खेली थी।
3 of 3
राहुल के शॉट को देखकर हैरान रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने अपनी पारी के दौरान शानदार छक्का लगाया। इसे मैच का सबसे बेहतरीन शॉट बताया जा रहा है। राहुल ने 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर डीप मिड-विकेट पर जबरदस्त छक्का लगाया। इसे देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, राहुल के साथ बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली और गेंदबाज शादाब खान भी हैरान रह गए। राहुल के शॉट को मैच में अब तक का बेहतरीन शॉट बताया गया।