फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prime minister Narendra Modi reaction after India win over Pakistan in Asia Cup 2025 Final match

IND vs PAK: 'खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर', पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

Mon, 29 Sep 2025 12:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Sep 2025 12:29 AM IST
सार

भारत ने रणभूमि के बाद क्रिकेट के मैदान पर भी अपना दम दिखाया और पाकिस्तान टीम को तीन बार टूर्नामेंट में पटखनी दी जिसमें खिताबी मुकाबला भी शामिल है। एशिया कप में भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Prime minister Narendra Modi reaction after India win over Pakistan in Asia Cup 2025 Final match
एशिया कप 2025 - फोटो : PTI

विस्तार

एशिया कप में भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा है। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की है। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और आखिरकार खिताब अपने नाम करने में सफल हुआ। 
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के नाम से चलाया था सैन्य अभियान
भारत की खिताबी जीत के बाद पीएम मोदी ने लिखा, 'खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई।' मालूम हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य अभियान चलाया था और सीमा पार जाकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत की इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट मैदान पर भी भारत के आगे बेदम दिखा पाकिस्तान
पहलगाम हमले के बाद यह पहली बार था जब भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने थीं। भारत ने रणभूमि के बाद क्रिकेट के मैदान पर भी अपना दम दिखाया और पाकिस्तान टीम को तीन बार टूर्नामेंट में पटखनी दी जिसमें खिताबी मुकाबला भी शामिल है। भारत ने पहले पाकिस्तान को ग्रुप चरण में सात विकेट से हराया था और सुपर चार चरण में छह विकेट से शिकस्त दी थी। भारत का विजय क्रम फाइनल में भी जारी रहा और टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में अभूतपूर्व जीत हासिल कर देशवासियों को गौरवान्वित होने का मौका दिया।
विज्ञापन

तिलक-कुलदीप बने मैच के हीरो
मैच की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया और इस टीम के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है।

भारत के लिए जीत का चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू के चौका लगाते ही ड्रेसिंग रूम में भारतीय सदस्य और मैदान पर दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना जोश नियंत्रण में नहीं रख सके। जूझारू पारी खेलने वाले तिलक ने खुशी में बल्ला लहराया और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर मुंह लटका कर खड़े रहे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed