फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: कभी मियांदाद बने मेंढक तो कभी गंभीर से भिड़े अफरीदी, जानें भारत-पाकिस्तान मैच के सात बड़े विवाद

Sat, 02 Sep 2023 02:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Sep 2023 02:44 PM IST
सार

IND vs PAK: दोनों टीमें जब मैदान पर भिड़ती हैं, तो हर हाल में जीत हासिल करना चाहती हैं। इसी कड़ी में कभी-कभी खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिल जाती है। कई बार तो अंपायर और बाकी खिलाड़ियों को बीच बचाव के लिए आना पड़ता है। आइए उन पलों पर नजर डालते हैं...

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup 2023: 7 Most Controversial India-Pakistan Moments in history of cricket
भारत-पाकिस्तान मैच के विवादित पल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा हाई-वोल्टेज होता है। दोनों टीमें जब मैदान पर भिड़ती हैं, तो हर हाल में जीत हासिल करना चाहती हैं। इसी कड़ी में कभी-कभी खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिल जाती है। खिलाड़ी आपस में भिड़ जाते हैं और यह क्रिकेट का हिस्सा होता है। ऐसे में आईए जानते हैं भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच हुए कुछ बड़े विवादों के बारे में।

1978: पहली बार भारत ने बीच में ही छोड़ा मैच

IND vs PAK Asia Cup 2023: 7 Most Controversial India-Pakistan Moments in history of cricket
बिशन सिंह बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना तीन नवंबर 1978 की है। उन दिनों दो बाउंसर को लेकर वाइड का नियम भी उतना सख्त नहीं था। जफर अली स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 37 ओवर्स में दो विके गंवाकर 183 रन बना लिए थे। इसके बाद पाकिस्तानी कप्तान ने 38वें ओवर में सरफराज नवाज को गेंद थमाई। 

नवाज ने उस ओवर में अंशुमन गायकवाड़ को लगातार चार बांउसर गेंदें फेंकी। हालांकि, अंपायर ने एक भी बॉल को वाइड करार नहीं दिया। इससे खीजकर भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने अपने बल्लेबाजों को ड्रेसिंग रूम में बुला लिया और मैच पाकिस्तान को सौंप दिया। वनडे में यह पहला मौका था, जब किसी कप्तान ने बेईमानी करने वाली विरोधी टीम को गुस्से में जीत दे दिया था।
 

1992 विश्व कप: जंपिंग जैक मियांदाद

IND vs PAK Asia Cup 2023: 7 Most Controversial India-Pakistan Moments in history of cricket
जावेद मियांदाद कूदते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में 1992 के विश्व कप में जावेद मियांदाद बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत ने पाकिस्तान को 217 रनों का लक्ष्य दिया था और जवाब में पाकिस्तान ने दो विकेट गंवा दिए थे। सचिन तेंदुलकर के एक ओवर में भारतीय विकेटकीपर किरन मोरे साथियों की हौसलाअफजाई के लिए विकेट के पीछे से बार-बार अपील कर रहे थे, जिससे मियांदाद को गुस्सा आ गया। 

बीच ओवर में दोनों के बीच इसको लेकर नोकझोंक भी हुई। मियांदाद ने अंपायर से जाकर शिकायत भी की। अगली गेंद पर जब मियांदाद दो रन दौड़कर पूरे कर रहे थे तो किरन मोरे ने उनके खिलाफ रनआउट की अपील की। इस पर जावेद इतना चिढ़ गए कि क्रीज पर मेंढक की तरह उछलने लगे। इस घटना का दर्शकों ने काफी लुत्फ उठाया था। अंत में भारत ने यह मुकाबला 43 रनों से जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1996 विश्व कप: वेंकटेश ने सोहेल को पवेलियन भेजा

IND vs PAK Asia Cup 2023: 7 Most Controversial India-Pakistan Moments in history of cricket
वेंकटेश प्रसाद और सोहेल - फोटो : सोशल मीडिया
बात 1996 विश्व कप के क्वार्टरफाइनल की है। पाकिस्तान 287 के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। पाकिस्तान के बल्लेबाज आमिर सोहेल ने वेंकटेश की गेंद पर चौका मारा और वेंकटेश की ओर देखते हुए उंगली से इशारा किया। शायद यह चुनौती दे रहे थे कि तुम अगली गेंद फेंको, मैं फिर चौका मारूंगा। 

वेंकटेश भी ताव में थे। अगली गेंद पर वह ओवर द विकेट गेंदबाजी करने की जगह राउंड द विकेट आए और अगली गेंद पर सोहेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। उसके बाद सोहेल को उन्हीं के अंदाज में उंगली दिखाते हुए पवेलियन लौटने का इशारा किया। इस घटना को शायद ही किसी फैन ने भूला होगा।
विज्ञापन

2003 विश्व कप: छुरी-कांटा लेकर यूसुफ से भिड़े भज्जी

IND vs PAK Asia Cup 2023: 7 Most Controversial India-Pakistan Moments in history of cricket
हरभजन और मोहम्मद यूसुफ - फोटो : सोशल मीडिया
2003 विश्व कप का सेंचुरियन मैच हमेशा सचिन तेंदुलकर की 98 रन की पारी और पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए याद किया जाता है। मगर इसी मैच के दौरान हरभजन सिंह (भज्जी) और मोहम्मद यूसुफ के बीच शुरू हुआ एक मजाक मारपीट की नौबत तक जा पहुंचा था।

 भज्जी ने उस दिन के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'लंच के समय मैं एक टेबल पर बैठा था और यूसुफ-शोएब अख्तर दूसरे टेबल पर बैठे थे। हम दोनों पंजाबी बोलते हैं और एक दूसरे की खिंचाई कर रहे थे, तब अचानक उसने निजी टिप्पणी कर दी और फिर मेरे धर्म के बारे में कुछ बोला।’

हरभजन ने हंसते हुए कहा, ‘फिर मैंने भी तुरंत ऐसा ही करारा जवाब दिया। इससे पहले कि कोई समझ पाता, हम दोनों के हाथ में ‘छुरी-कांटे’ थे और हम अपनी कुर्सी से उठकर एक दूसरे पर वार करने के लिए तैयार थे, लेकिन जब यह घटना हुई थी तब यह इतनी हास्यास्पद नहीं लग रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed