हर बार की तरह इस बार भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर लोगों में खासा रोमांच है। दोनों टीमों ने टी-20 वर्ल्ड कप होने वाले इस महामुकाबले के लिए अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अब बस इंतजार है कि यह मैच शुरू हो और 3 घंटे के लिए मानो सब काम रोककर लोग ईडन गार्डंस पर इस जोरदार भिड़ंत का मजा लिया जाए। भारत पहली बार इस वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।
IND vs PAK: वो 7 ख्वाहिशें जो आप इस मुकाबले में जरूर पूरी होते देखना चाहेंगे
फटाफट क्रिकेट के इस महाकुंभ में टीम इंडिया पहली बार ईडन गार्डंस में खेलने उतरेगी और वह भी पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ। बतौर मेजबान इस मैदान पर टीम इंडिया के प्रशंसकों की भरमार रहेगी और सभी की ख्वाहिश हर बार की तरह इस बार भी जीत पर ही होगी। लेकिन पाक के खिलाफ महामुकाबले में जीत के अलावा भी बहुत कुछ ऐसी हैं जिसे भारतीय टीम का हर प्रशंसक चाहेगा। आइए, जानते हैं कि जीत के अलावा आपके, हमारे और टीम इंडिया के हर आम प्रशंसक की वो 7 खास ख्वाहिशों के बारे में जो इस मैच में पूरी हो जाएं तो मजा आ जाए।
IND vs PAK: वो 7 ख्वाहिशें जो आप इस मुकाबले में जरूर पूरी होते देखना चाहेंगे
पहला, मैच फिक्सिंग के कारण प्रतिबंध झेलने के बाद मैदान पर वापसी करने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की इस मैच में जमकर धुनाई हो यह भारतीय टीम के हर प्रशंसक की ख्वाहिश होगी। यह वही आमिर हैं जिन्होंने एशिया कप में भारत के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी कर एक समय टीम इंडिया के होश फाख्ता कर दिया था। अगर उनके स्पेल में 50 से ज्यादा रन बने तो यह बेहद शानदार होगा।
IND vs PAK: वो 7 ख्वाहिशें जो आप इस मुकाबले में जरूर पूरी होते देखना चाहेंगे
दूसरा, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में महज एक चौका लगा सके युवराज सिंह पर टी-20 वर्ल्ड कप में पिछले 2 मैचों में बेहद खराब प्रदर्शन के दाग को धोने का दबाव होगा। उनके प्रशंसक चाहेंगे कि युवी का बल्ला पाक के खिलाफ ईडन में खूब चले और कुछ बड़े शॉट जरूर लगाएं। इस मैच में उनके बल्ले से कम से कम 5 छक्के निकलते हैं तो यह मैच के रोमांच को यादगार बनाने में काफी होगा।
IND vs PAK: वो 7 ख्वाहिशें जो आप इस मुकाबले में जरूर पूरी होते देखना चाहेंगे
तीसरा, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में नाकाम हो गए और महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। वह धीमी शुरुआत के बाद बड़े स्कोर करने में माहिर हैं और पाक के खिलाफ उनके बल्ले से 50 से ज्यादा रन निकलते हैं और टीम को सधी शुरुआत देते हैं तो धोनी के साथियों का काम कुछ हद तक आसान हो सकता है।