फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: आखिरकार जुबां पर आ ही गया 'विराट' दर्द, लगातार क्रिकेट से तंग हुए कोहली

Fri, 24 Jan 2020 07:47 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Jan 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ Virat Kohli on busy schedule Closer and closer to landing at stadium and playing straight
virat kohli pc

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में खेलने के एक हफ्ते के भीतर न्यूजीलैंड में खेलने आई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि क्रिकेटर अब उस स्थिति के करीब पहुंच रहे हैं जब स्टेडियम पर ही सीधे उतरकर खेलना शुरू करना होगा। भारत पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में शुक्रवार को न्यूजीलैंड से खेलेगा। इससे पांच दिन पहले ही भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज खत्म हुई है।

IND vs NZ Virat Kohli on busy schedule Closer and closer to landing at stadium and playing straight
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

कोहली ने पहले टी-20 से पूर्व कहा कि अब हम उस स्थिति के निकट पहुंच रहे हैं कि सीधे स्टेडियम पर लैंडिंग करके खेलना होगा। कार्यक्रम इतना व्यस्त हो गया है, लेकिन इतनी यात्रा करके अलग टाइम जोन वाले देश में आकर तुरंत ढल जाना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि भविष्य में इन चीजों को भी ध्यान में रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ऐसा ही है जहां लगातार खेलना होता है।

IND vs NZ Virat Kohli on busy schedule Closer and closer to landing at stadium and playing straight
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज वन-डे सीरीज थी तो हम मैदान पर काफी समय रहे। उससे पहले कुछ टी-20 खेले। पिछले तीन मैच टी-20 नहीं थे तो अब हमारे लिए यहां खेलना आसान होगा। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में क्रिकेटरों को दूसरे देशों की तरह सिर पर नहीं बिठाया जाता लिहाजा यहां खेलना इत्मीनान से भरा होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Virat Kohli on busy schedule Closer and closer to landing at stadium and playing straight
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड दौरे पर राहत रहती है। हर दौरे पर इसकी बानगी मिलती है कि वहां क्रिकेट का क्या दर्जा है। यहां इसे काम की तरह लिया जाता है। यह जीवन का सबसे अहम पहलू नहीं है और ना ही बहुत ज्यादा तवज्जो दी जाती है। यह कीवी संस्कृति का हिस्सा है और यह एक खेल ही है। उन्होंने हालांकि कहा कि लेकिन कीवी टीम भी हर मैच जीतने के इरादे से उतरती है। सब कुछ काफी संतुलित है और यहां खेलना बहुत अच्छा लगता है। कीवी खिलाड़ी काफी शांतचित्त और पेशेवर रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed