फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के लिए खतरा बन सकते हैं न्यूजीलैंड के ये पांच खिलाड़ी, विराट सेना को रहना होगा सतर्क

Fri, 24 Jan 2020 07:47 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Jan 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ Team India Should be alert from These Five Players of New Zealand In T20 Series
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया को वन-डे सीरीज में 2-1 से मात देने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच गई है। टीम इंडिया शुक्रवार को ऑकलैंड के मैदान से पांच मैच की टी-20 सीरीज का आगाज करेगी। भारतीय टीम के लिए यह दौरा आसान नहीं रहने वाला है। न्यूजीलैंड अपनी जमीन पर बेहद ही ताकतवर अंदाज में मेहमानों के सामने पेश आता है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में मेजबान से कड़ी टक्कर मिलेगी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत तो दर्ज की है, लेकिन वह लगातार अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। टी-20 सीरीज के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं न्यूजीलैंड के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देंगे।

IND vs NZ Team India Should be alert from These Five Players of New Zealand In T20 Series
केन विलियमसन - फोटो : social media

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन के इर्द-गिर्द ही कीवी टीम की बल्लेबाजी घूमती है। विलियमसन जबरदस्त फॉर्म में है। वह लगातार रन बना रहे हैं। भारतीय टीम के गेंदबाजों को इनके लिए खास तैयारी के साथ जाना होगा और एक मजबूत रणनीति के तहत गेंदबाजी करनी होगी।

IND vs NZ Team India Should be alert from These Five Players of New Zealand In T20 Series
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File

मार्टिन गुप्टिल 

कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की बल्लेबाजी के अंदाज से दुनिया वाकिफ है। भारतीय टीम के गेंदबाजों को इन्हें पहले पॉवरप्ले के अंदर आउट करने की कोशिश करनी होगी। क्योंकि अगर गुप्टिल एक बार पिच पर जम गए तो, वह मैच को आसानी से विपक्षी टीम से दूर लेकर चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Team India Should be alert from These Five Players of New Zealand In T20 Series
टिम साउदी - फोटो : ndtv

टिम साउदी

मौजूदा न्यूजीलैंड टीम में सबसे अनुभवी गेंदबाज टीम साउदी हैं। साउदी अपनी जमीन पर और भी खतरनाक साबित होते हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाजों को इनके खिलाफ खेलने के लिए बेहतर प्लान और टेक्निक की जरूरत पड़ेगी। साउदी शुरू के ओवरों में अपनी स्विंग से भारतीय सलामी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ Team India Should be alert from These Five Players of New Zealand In T20 Series
कॉलिन मुनरो

कॉलिन मुनरो 

न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो से भारतीय टीम को सतर्क रहना होगा। फटाफट क्रिकेट में मुनरो का स्ट्राइक रेट 145 से अधिक है। वो ताबड़तोड़ शुरुआत देने में सक्षम हैं। मुकाबला जीतने के लिए भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों को मुनरो को जल्दी ही पवेलियन लौटाना होगा। मुनरो ने टी-20 में चार शतक लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed