फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेलर और श्रेयस ने मिलकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वनडे इतिहास में तीसरी बार हुआ कारनामा

Thu, 06 Feb 2020 08:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Feb 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ shreyas Iyer and Taylor, centurions of the match created a unique record in ODIs
श्रेयस अय्यर/रोस टेलर - फोटो : अमर उजाला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला गया। हैमिल्टन के सेडेन पार्क में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली। 

IND vs NZ shreyas Iyer and Taylor, centurions of the match created a unique record in ODIs
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

मैच में दोनों ही टीम की तरफ से एक-एक शतकीय पारी देखने को मिली, भारत की तरफ से जहां श्रेयस अय्यर ने अपना पहला शतक जड़ा वहीं न्यूजीलैंड के अनुभवी रॉस टेलर ने भी नाबाद रहते हुए शतकीय पारी खेली। दोनों ही खिलाड़ियों के शतक ने उनके नाम को क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज करा दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। 

IND vs NZ shreyas Iyer and Taylor, centurions of the match created a unique record in ODIs
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ जब एक ही मैच में दोनों ही टीमों के चौथे स्थान के खिलाड़ी ने शतक जड़ा। इस लिस्ट में रॉस टेलर ही एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो नाबाद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ shreyas Iyer and Taylor, centurions of the match created a unique record in ODIs
युवराज सिंह - फोटो : पीटीआई

इससे पहले साल 2007 में ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के मैच में एबी डीविलिअर्स (107) और तटेंडा ताइबू (107) रन बनाए थे। इसके बाद साल 2017 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में युवराज सिंह (150) और इयोन मोर्गन (102) रन बनाए थे। अब साल 2020 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में श्रेयस अय्यर (103) और रॉस टेलर ने नाबाद 109 रन बनाए।

विज्ञापन
IND vs NZ shreyas Iyer and Taylor, centurions of the match created a unique record in ODIs
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

भारत की तरफ से चौथे स्थान पर तकरीबन 16 महीने बाद किसी खिलाड़ी ने शतक लगाया और श्रेयस अय्यर ने इस सूखे को खत्म किया। श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के चौथे स्थान पर बल्लेबाजी की चिंता भी लगभग खत्म कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed