फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
198/2 (25 ov)
Shai Hope 52(53)*
Amir Jangoo 23 (20)
IND elected to bowl

IND vs NZ: ऋषभ पंत का दायां घुटना फिर चोटिल, विकेटकीपिंग करते हुए जडेजा की तेज गेंद लगी, लंगड़ाते हुए बाहर गए

Thu, 17 Oct 2024 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Oct 2024 04:50 PM IST
सार

पंत लंगड़ाते हुए चलते दिखे। जहां पर गेंद लगी, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा कि उनके पुराने जख्म पर जाकर गेंद लगी है। मालूम हो कि दिसंबर 2022 में पंत जब कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन
IND vs NZ: Rishabh Pant right knee injured again, Ravindra Jadeja ball hits him while wicket-keeping, limping
पंत चोटिल - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बंगलूरू में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करते वक्त गेंद लगने से चोटिल हो गए जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। जडेजा की गेंद स्टंप्स से मिस होती हुई पंत के पैर में लगी और वह दर्द में दिखे। पंत के दाएं पैर में चोट लगी है। यह वही पैर है जिसमें कार दुर्घटना में उन्हें चोट लगी थी और इसकी वजह से वह डेढ़ साल क्रिकेट से दूर रहे थे।
IND vs NZ: Rishabh Pant right knee injured again, Ravindra Jadeja ball hits him while wicket-keeping, limping
पंत चोटिल - फोटो : BCCI
यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 37वें ओवर की है। तब जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर डेवोन कॉनवे स्ट्राइक पर थे। जडेजा की गेंद कॉनवे से मिस हुई और सीधे जाकर विकेटकीपर पंत के दाएं घुटन पर जोर से लगी। इसके बाद ही पंत दर्द से कराहने लगे। रोहित ने जल्दी फीजियो को बुलाया और फीजियो ने उनकी मरहम पट्टी करने की कोशिश की। हालांकि, इससे पंत को राहत नहीं मिला। फिर फीजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। तब पंत चलते हुए काफी दर्द में दिख रहे थे। इसके बाद बाउंड्री लाइन पर उनके लिए चेयर लगाया गया। 
IND vs NZ: Rishabh Pant right knee injured again, Ravindra Jadeja ball hits him while wicket-keeping, limping
पंत - फोटो : BCCI
पंत लंगड़ाते हुए चलते दिखे। जहां पर गेंद लगी, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा कि उनके पुराने जख्म पर जाकर गेंद लगी है। मालूम हो कि दिसंबर 2022 में पंत जब कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें दाएं पैर में ही चोट लगी थी। पंत की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। उनके दाएं घुटने के लिगामेंट फट गए थे। इसके बाद मुंबई में इसका ऑपरेशन हुआ था। डेढ़ साल बाद पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी और टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। बीच मैच से पंत का बाहर जाना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पंत की जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे हैं और विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed