{"_id":"5e56128b8ebc3ef3aa2639a8","slug":"ind-vs-nz-prithvi-shaw-technical-glitches-visible-but-captain-virat-kohli-wants-to-wait","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कीवियों ने पकड़ी पृथ्वी शॉ की कमजोरी, बदले में विराट ने अपनाई 'देखो और इंतजार करो' की रणनीति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कीवियों ने पकड़ी पृथ्वी शॉ की कमजोरी, बदले में विराट ने अपनाई 'देखो और इंतजार करो' की रणनीति
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पृथ्वी शॉ-विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी ने पृथ्वी शॉ की कमजोरियों को उजागर कर दिया, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली उनकी तकनीक में किसी भी तरह के सुधार करने के प्रयास से पहले ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति अपनाने के लिए तैयार हैं। क्योंकि उन्हें इस युवा सलामी बल्लेबाज के आउट होने में एक जैसा तरीका नजर नहीं आया। 20 वर्षीय शॉ न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच में 16 और 14 रन ही बना पाए और विशेषज्ञों को उनकी बल्लेबाजी में कुछ कमजोरियां नजर आईं।
2 of 4
prithvi shaw virat kohli
खराब बल्लेबाजी के कारण भारत ने यह मैच दस विकेट से गंवाया था। कोहली ने पहले टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद शॉ के आउट होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मेरा मानना है कि उसके आठ या दस बार इसी तरह से आउट होने के बाद हम बैठकर इस पर विश्लेषण कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह ऐसे खिलाड़ी के साथ न्याय होगा जो पहली बार विदेशी सरजमीं पर खेल रहा है और घरेलू धरती पर खेलने की तुलना में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग तरह के गेंदबाजी आक्रमण का सामना कर रहा हो।
3 of 4
prithvi shaw
विराट ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस स्तर पर हमें इस बारे में चर्चा करने की जरूरत है कि क्या गलत हुआ, क्योंकि मुझे कुछ भी गलत नजर नहीं आया। वह केवल चीजों पर सही तरह से अमल नहीं कर पाया था। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में शॉ की बैकलिफ्ट सबसे बड़ी है और जब भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शार्ट पिच गेंदें कीं, तब उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पृथ्वी शॉ
स्कॉट कुगलीन ने हैमिल्टन में अभ्यास मैच की पहली पारी में यही रणनीति अपनाई जबकि वेलिंगटन टेस्ट की दूसरी पारी में बोल्ट ने इसका सफलतापूर्वक उपयोग किया। कोहली ने अपने जूनियर साथी के बारे में कहा कि एक बल्लेबाज के तौर पर मेरा मानना है कि जब तक आप एक ही गलती सात या आठ बार नहीं दोहराते तब आपको इसको लेकर बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।