फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पहले टी-20 में किसे मदद करेगी पिच

Fri, 24 Jan 2020 08:21 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Jan 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ Auckland Weather Forecast India vs New Zealand 1st T20 Will rain play spoilsport
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

टीम इंडिया इस साल के अपने पहले विदेशी दौरे पर न्यूजीलैंड पहुंची है। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट सेना शुक्रवार को टी-20 मुकाबले से इस लंबे दौरे का आगाज करेगी। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए यह टी-20 सीरीज बेहद ही अहम मानी जा रही है। सभी फैंस की निगाहें मुकाबले से पहले ऑकलैंड के मौसम पर हैं कि कहीं मैच के दौरान बारिश मजा किरकिरा ना कर दे। आइए जानते हैं कि कैसा है ऑकलैंड के मौसम हाल और कैसा रहेगा ईडन पार्क की पिच का मिजाज।

IND vs NZ Auckland Weather Forecast India vs New Zealand 1st T20 Will rain play spoilsport
ईडन पार्क - फोटो : सोशल मीडिया

पांच मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। ऑकलैंड की परिस्थितियां एशियाई देशों से अलग हैं। मैच के दौरान चलने वाली तेज हवाएं भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तापमान 17 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

IND vs NZ Auckland Weather Forecast India vs New Zealand 1st T20 Will rain play spoilsport
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

ईडन पार्क की पिच पर उछाल देखने को मिलता है। हालांकि बल्लेबाजों के लिए ये कोई खास परेशानी नहीं पैदा करती हैं, गेंद बैट पर बेहतीरन तरीके से आती है। शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद जरूर मिल सकती है। आसमान में बादल रहने की वजह से स्विंग भी देखने को मिल सकता है। दोनों पारियों में रन बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Auckland Weather Forecast India vs New Zealand 1st T20 Will rain play spoilsport
ind vs nz

दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्कॉट कुगेलिजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टॉूम ब्रुस, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेट, ईश सोढी, टिम साउथी, ब्लेयर टिकनेर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed