फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: इन 11 जांबाजों के बूते न्यूजीलैंड को मात देने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Fri, 24 Jan 2020 07:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Jan 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand Team India Predicated and Dream XI for 1st t 20 against New Zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया इस साल के अपने पहले विदेशी दौरे पर न्यूजीलैंड पहुंची है। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट सेना शुक्रवार को टी-20 मुकाबले से इस लंबे दौरे का आगाज करेगी। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में आंकड़ा खराब है। जिसे टीम इंडिया इस बार बदलना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद विराट ब्रिगेड का आत्मविश्वास बढ़ा है, लेकिन दूसरी ओर टीम मैनजमेंट के लिए खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना सिरदर्द बन रहा है।



शिखर धवन के बाहर होने के बाद एक बार फिर से बल्लेबाजी क्रम में निरंतरता की कमी देखने को मिल सकती है। कप्तान विराट कोहली पहले ही मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे। पहली टी-20 में जीत के लिए विराट को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक संतुलित और बेहतरीन टीम संयोजन के साथ उतरना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं।

India vs New Zealand Team India Predicated and Dream XI for 1st t 20 against New Zealand
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

ओपनिंग

शिखर धवन की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल पारी ओपनिंग की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी-20 में चोटिल हो गए थे। जिसकी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होना पड़ा। रोहित और राहुल बेहतरीन लय में हैं। दोनों ने ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में रन बनाए हैं। राहुल ने तो ओपनिंग से लेकर नंबर तीन और नंबर पांच पर भी बल्लेबाजी की है। 

India vs New Zealand Team India Predicated and Dream XI for 1st t 20 against New Zealand
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

मध्यक्रम

नंबर तीन पर विराट कोहली ही बल्लेबाजी के लिए आएंगे। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में रन बनाए हैं, लेकिन वह उस सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में विराट की कोशिश होगी कि वो एक बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाए। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। अय्यर ने पिछले कुछ मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर इस पोजिशन पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। बल्लेबाजी में और गहराई के लिए मनीष पांडे को भी विराट अंतिम 11 में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs New Zealand Team India Predicated and Dream XI for 1st t 20 against New Zealand
विराट-रविन्द्र जडेजा - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर 

ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में विराट कोहली रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में मौका दे सकते हैं।

विज्ञापन
India vs New Zealand Team India Predicated and Dream XI for 1st t 20 against New Zealand
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर

विकेटकीपर को लेकर कप्तान विराट कोहली को यह तय करना होगा कि क्या वो ऋषभ पंत को टीम में शामिल करेंगे या फिर केएल राहुल से ही ऑस्ट्रेलिया की तरह इस सीरीज में भी विकेकीपिंग कराएंगे। वैसे विराट कोहली ऋषभ पंत को अंतिम 11 में शामिल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed