फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, घरेलू मैदान पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने

Sat, 26 Oct 2024 04:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 26 Oct 2024 04:09 PM IST
सार

पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 22 वर्षीय बल्लेबाज ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पहली पारी में उन्होंने 30 रन बनाए जबकि दूसरे पारी में 77 रन बनाए। उन्होंने 1315 गेंदों में 1000 रन पूरे किए।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd test yashasvi jaiswal made big records in pune became fastest Indian to score 1000 runs
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधियों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अब घरेलू मैदान पर टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए। 
IND vs NZ 2nd test yashasvi jaiswal made big records in pune became fastest Indian to score 1000 runs
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
सहवाग को पीछे छोड़ा
पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 22 वर्षीय बल्लेबाज ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पहली पारी में उन्होंने 30 रन बनाए जबकि दूसरे पारी में 77 रन बनाए। उन्होंने 1315 गेंदों में 1000 रन पूरे किए। इस मामले में जायसवाल ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1436 में यह कारनामा किया था।
IND vs NZ 2nd test yashasvi jaiswal made big records in pune became fastest Indian to score 1000 runs
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाएंगे जायसवाल
इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 1506 गेंदों में घरेलू मैदान पर 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे। यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने हर किसी का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि उन्हें अगले महीने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ 2nd test yashasvi jaiswal made big records in pune became fastest Indian to score 1000 runs
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
एक कैलेंडर वर्ष में 1000+ रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जायसवाल
मालूम हो कि, अब तक बहुत कम खिलाड़ी एक कैलेंडर वर्ष में घरेलू टेस्ट मैचों में 1000+ रन बनाने में कामयाब हुए हैं। घरेलू मैदान पर खेले गए टेस्ट मैचों में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के नाम है, जिन्होंने 2012 में कुल 1407 रन बनाए थे। उनके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ है, जिन्होंने 2006 में 1126 रन बनाए थे। इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने 1990 में 1058 रन बनाए, गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1979 में 1047 रन बनाए, जायसवाल ने 2024 में 1025* रन बनाए, सुनील गावस्कर ने 1979 में 1013 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर 2004 में 1012 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed