फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: टेस्ट में पहला शतक जड़ने के बाद गदगद हुए सरफराज खान, जताई मैच जीतने की उम्मीद, कही यह बात

Sat, 19 Oct 2024 10:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 19 Oct 2024 10:31 PM IST
सार

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 107 रन का लक्ष्य रखा है लेकिन सरफराज को उम्मीद है कि उनकी टीम इसका बचाव करने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा- यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं है।

विज्ञापन
ind vs nz: sarfaraz khan speaks on his knock said it was dream to score hundred in test cricket
सरफराज खान - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने बंगलूरू टेस्ट में मिले मौके को अच्छी तरह भुनाया और पहला शतक जड़ा। तीसरे दिन विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाने वाले सरफराज ने चौथे दिन ऋषभ पंत के साथ पारी आगे बढ़ाई और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने अपने पहले टेस्ट शतक पर खुशी जताई।
ind vs nz: sarfaraz khan speaks on his knock said it was dream to score hundred in test cricket
सरफराज खान-ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पिता का सपना पूरा किया
26 वर्षीय बल्लेबाज ने बताया कि उनके पिता नौशाद का भी यही सपना था कि बेटा टेस्ट क्रिकेट खेले और बड़ा स्कोर बनाए। उन्होंने कहा- मैं अपने पिता से अक्सर बात करता हूं क्योंकि वह मुझे हर समय प्रेरित करते रहते हैं। मुझे अच्छा महसूस हुआ क्योंकि यह भारत के लिए खेलते हुए मेरा पहला शतक था। यह मेरे लिए बचपन से ही एक सपना रहा है। मैं बहुत खुश हूं।
ind vs nz: sarfaraz khan speaks on his knock said it was dream to score hundred in test cricket
सरफराज खान-ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत और सरफराज ने मचाया गदर
इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म को दूसरी पारी में बरकरार रखा। दूसरी पारी में भारत के लिए सरफराज और पंत शीर्ष स्कोरर रहे। दोनों के बीच 177 रनों की साझेदारी हुई जिसे साउदी ने तोड़ा। सरफराज 150 रन बनाकर आउट हुए जबकि पंत ने 99 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs nz: sarfaraz khan speaks on his knock said it was dream to score hundred in test cricket
सरफराज खान-ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं सरफराज
शुभमन गिल की जगह मिले मौके का सरफराज ने ढंग से लाभ उठाया। हालांकि, वह भविष्य को लेकर काफी चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा- मैं इस बात को हमेशा ध्यान में रखता हूं कि कल अनिश्चित है। अतीत में ऐसा हुआ है कि कल के बारे में सोचते-सोचते मेरा वर्तमान भी खराब हो गया। इसलिए मैं अब केवल वर्तमान में जीना चाहता हूं।
विज्ञापन
ind vs nz: sarfaraz khan speaks on his knock said it was dream to score hundred in test cricket
सरफराज खान - फोटो : BCCI
ऑफ साइड के बेहतरीन बल्लेबाज हैं सरफराज
सरफराज ने अपनी पारी के दौरान दिखाया कि वह ऑफ साइड के अच्छे बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने उनके लिए शॉर्ट पिच गेंद की जिन पर उन्होंने ऑफ साइड में आसानी से रन बनाए। उन्होंने अपने 150 रन में से 83 रन ऑफ साइड में बनाए। उन्होंने कहा- मैं ऊंची उठती गेंद को खेलना पसंद करता हूं। मेरे घर (मुंबई) में उछाल भरी विकेट है जिस पर मैं नियमित रूप से अभ्यास करता हूं। वे (न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज) मेरे लिए ऑफ के बाहर शॉर्ट गेंद डालने की कोशिश कर रहे थे और मैं बस उसी के अनुसार खेला। यह मजेदार था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed