हैरी ब्रूक को आने वाले समय का बड़ा बल्लेबाज माना जाता है। इंग्लैंड के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स ने हाल फिलहाल में इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ कर चुके हैं। हालांकि, भारत में अब तक उन्होंने वैसा प्रदर्शन नहीं किया है। न ही आईपीएल और न ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ब्रूक का प्रदर्शन कुछ खास रहा है। अभी जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी ब्रूक आसानी से आउट हो गए। पहले टी20 में उन्होंने 17 रन और दूसरे टी20 में 13 रन बनाए थे। अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने ब्रूक पर तंज कसा है।
2 of 4
हैरी ब्रूक को पहले टी20 में वरुण ने क्लीन बोल्ड किया था
- फोटो : Twitter
दरअसल, पहले टी20 में ब्रूक ने 14 गेंद में 17 रन और दूसरे टी20 में आठ गेंद में 13 रन बनाए। दोनों ही मैचों में उन्हें भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड किया। पहले टी20 में क्लीन बोल्ड होने के बाद ब्रूक ने बयान दिया था कि वह कोलकाता में धुंध होने की वजह से वह गेंद नहीं पढ़ पाए और क्लीन बोल्ड हो गए थे। उन्होंने कहा था कि चेन्नई में धुंध नहीं होती तो वह गेंद आसानी से पढ़ पाएंगे। इसके बाद चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 में भी ब्रूक को वरुण ने ही क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, रवि शास्त्री और गावस्कर ने उन पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
3 of 4
हैरी ब्रूक को दूसरे टी20 में भी वरुण ने क्लीन बोल्ड किया
- फोटो : Twitter
ब्रूक के बल्लेबाजी करने के लिए आने के बाद कमेंट्री कर रहे शास्त्री ने ऑन एयर कहा, 'हैरी ब्रूक के लिए अच्छी खबर है। यहां कोई धुंध नहीं है।' फिर जब वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड की पारी के सातवें ओवर में ब्रूक को आउट किया, तो सुनील गावस्कर ने चुटकी ली और कहा, 'यहां तो रोशनी साफ है। कोई धुंध नहीं है।'
4 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए पहले टी20 में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में दो विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में तिलक ने 55 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 19.2 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीता।